Dhurandhar star Gaurav Gera defends ranveer singh on vanity vans

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म में वो वो इंडियन स्पाई बने. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया और फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई. दोनों पार्ट्स को बहुत पसंद किया गया. दोनों पार्ट्स ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

इस सब के सोशल मीडिया पर फिल्म ‘धुरंधर’ के एंड क्रेडिट से जुड़े स्क्रीनशॉट वायरल हुए. इसमें दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए 3 वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया. अब फिल्ममेकर फराह खान और गौरव गेरा ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. 

ये भी पढ़ें- संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर

गौरव गेरा से मिली फराह खान

बता दें कि फराह खान हाल ही में ‘धुरंधर’ एक्टर गौरव गेरा के घर गई थीं. इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह और वैनिटी वैन को लेकर बात की. बता दें कि फिल्म में गौरव गेरा ने आलम का रोल प्ले किया है. फराह ने फिल्म में उनके रोल की तारीफ की. फराह ने कहा कि जब पहली बार उन्होंने फिल्म देखी तो वो उन्हें पहचान ही नहीं पाई थी. 

फिर फराह ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद रणवीर सिंह की हर डिमांड पूरी होनी चाहिए. फराह ने कहा, ‘क्या टैलेंट है. 5 वैन और दे दो उसको. धुरंधर के बाद.’ फिर गौरव गोरा ने कहा- मैंने वो बहुत सारी वैन नहीं देखी. फिर फराह ने हंसते हुए कहा- अगर वो चाहते भी थे तो उन्हें दे दे. 

ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ हिट है या फ्लॉप? चार दिनों में बजट का 8 पर्सेंट ही वसूल कर पाई है फिल्म

क्या था मामला?

बता दें कि रेडिट पर फिल्म के एंड क्रेडिट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था. जिसमें रणवीर के कैरेक्टर हमजा के नाम से 3 वैन थी. हमजा वैन, हमजा स्टाफ वैन, हमजा नॉर्मल वैन. जिसके बाद से इसकी काफी चर्चा हुई. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा था- फिल्म के एंड क्रेडिट्स में जो वैन शब्द यूज हुआ वो रेगुलर कार के लिए था. वैनिटी वैन के लिए नहीं. फिल्म में वैन थाइलैंड शूट शेड्यूल में यूज हुई थी.

Leave a Comment