जेल में कैदियों के लिए डांस कर चुकी हैं सपना चौधरी, खुद किया खुलासा, कहा- मैं अकेली नहीं हूं

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस और अंदाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है. स्टेज शो से लेकर रियलटी शोज तक अपनी अलग पहचान बना चुकी सपना ने अब हाल ही में कोर्ट में अपने साथ हुए हैरेसमेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जेल में कैदियों के लिए डांस कर चुकी हैं सपना चौधरी.

कोर्ट में सपना चौधरी को किया गया हैरेस
सपना चौधरी ने हाल ही में फिल्मीज्ञान के दिए इंटरव्यू में बताया कि कोर्ट जैसी जगह पर उन्हें हैरेस किया गया. ये मामला उन्होंने लखनऊ हाई कोर्ट का बताया है. सपना चौधरी ने बात करते हुए कहा, ‘कोर्ट बहुत हैरेस करता है. अगर मैनेजर ने बोला बाहर जाओ तो हम जाएंगे. अगर मैनेजर ने बोला नहीं जाना तो हम नहीं जाएंगे. एक आर्टिस्ट के लिए तो बहुत ज्यादा और जब आपने कुछ ना किया हो और जब आपको जाना पड़े तो बहुत गंदी हैरेसमेंट है क्योंकि मैंने लखनऊ कोर्ट में मैं बोलूंगी नहीं पर मैंने बहुत कुछ सहा है. बहुत सारी चीजे देखी हैं मैंने.’

ये भी पढ़ेंः ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी…’ पवन सिंह की याद में पारो बनीं ज्योति सिंह, देखें वीडियो

सपना चौधरी ने आगे कहा, ‘आपको हर कोई आपके हिसाब से ट्रीट नहीं कर सकता. लोगों का लगता है सब कुछ आसान है इसके लिए तो.. नहीं हमाके लिए बल्कि ज्यादा टफ है. कभी कभी तो ऐसा होता है कि जज ने नाम देखा और बोला बुलाओ जबकि हमारी जरूरत भी नहीं है लेकिन फिर भी. ‘

जेल में कैदियों के लिए डांस कर चुकी हैं सपना चौधरी
वहीं, सपना चौधरी ने जेल में कैदियों के लिए डांस शो करने की बात भी कही. सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने भिवानी जेल में कैदियों के शो किया था. सपना ने कहा कि जेल में कैदी अपने पैसे जमा करते हैं और वहां भी बहुत सारे डे सेलिब्रेट किए जाते हैं. इस दौरान कैदियों से पूछा जाता है कि कौन से आर्टिस्ट को बुलाए. फिर कैदी अपना पैसा इक्ट्ठा करके हमे पे करते हैं. उन्होंने बताया बहुत से आर्टिस्ट करते हैं मैं अकेली नहीं हूं.

बता दें, सपना चौधरी को हाल ही में रियलिटी टीवी शो द 50 में देखा गया था. शो में उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था. सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार लुक की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ेंः धूम-धड़ाके से हुई ‘देवों के देव… महादेव’ की ‘पार्वती’ की गोदभराई, पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी लगीं बला की खूबसूरत, देखें Inside Video


Leave a Comment