मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट

ग्लैमर इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और टूटना आम बात है. अब एक और जोड़ी के टूटने के रूमर्स फैले हुए हैं. दरअसल मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद उनके तलाक की अफवाहें फैल गई हैं. इस जोड़ी ने जनवरी 2022 में शादी की थी.

मौनी और सूरज का होने वाला है तलाक?
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी और सूरज दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है, जिसके बाद फैंस ऑनलाइन सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों का तलाक होने वाला है. गौरतलब है कि सूरज ने मौनी के साथ शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. वहीं दोनों ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है, लेकिन फैंस को लग रहा है कि हालिया सोशल मीडिया विवाद के बीच कहीं उनकी शादी में दरार तो नहीं आ गई है.

ये भी पढ़ें:-6.4 IMDb रेटिंग वाली वो फिल्म, जो 1999 की बनी थी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी, मेकर्स को हुआ था 326% मुनाफा

फैंस कर रहे रिएक्ट
 सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय अक्सर अपने पति सूरज के साथ छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. हालांकि, हाल ही में फैंस ने देखा कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर नहीं कर रहा है. साथ ही, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर इन खबरों पर तुरंत रिएक्शन दिया.जहां कुछ ने दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जताई, वहीं कुछ ने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच सब ठीक है. एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि उनके बीच सब ठीक है,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “शायद वे सिर्फ प्राइवेसी चाहते हैं.” कई फैंस ने लोगों से ये भी रिक्वेस्ट की कि जब तक यह जोड़ा ऑफिशियल बयान नहीं देता, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें.,

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी की थी. शादी की रस्में मलयाली और बंगाली दोनों ट्रेडिशन के साथ हुई थीं.

 

Leave a Comment