‘अकेले आए थे, अकेले …’, आखिर भावुक ममता बनर्जी ने कविता में ऐसा क्यों कहा?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ममता बनर्जी ने चुनाव हार के बाद ‘साहसी’ कविता साझा की।
  • कविता में हार के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया गया।
  • बनने को कहा गया साहसी, क्योंकि शक्ति भीतर ही निहित होती है।
  • कहा, अत्याचारियों का सामना मुस्कान से करें, बुराई अंततः टिकेगी नहीं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद मंगलवार (12 मई, 2026) को एक कविता लिखकर सोशल मीडिया पर साझा की है. ममता बनर्जी ने अपनी कविता का शीर्षक ‘साहसी (BRAVE)’ दिया है.

इस कविता के माध्यम से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का कहना है कि व्यक्ति को हार मिलने के बावजूद अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए, जब व्यक्ति में आत्मविश्वास भरा रहता है, तो उसे कोई किसी भी तरीके से नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. इसलिए व्यक्ति को साहसी और मजबूत बनना चाहिए. यह कविता इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी ममता बनर्जी का हौंसला नहीं टूटा है.

ममता बनर्जी ने कविता में क्या लिखा?

उन्होंने अपनी कविता में कहा, ‘साहसी और मजबूत बनो, अगर तुम हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहोगे, तो कोई तुम्हें छू भी नहीं सकेगा. तुम्हारी ताकत तुम्हारे भीतर है, उसे गरिमा के साथ बनाए रखो. कायर हमेशा कायर ही रहते हैं, मजबूत लोग हमेशा टिके रहते हैं. अत्याचारियों का हमेशा हंसी और मुस्कान के साथ सामना करो, तुम्हारी हंसी सी तुम्हारी मानसिक शक्ति है.’

यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद पर भारत की चीन को खरी-खरी, ऐसा सुनाया कि लगेगी जोर की मिर्ची

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब तुम जन्मे थे, तब अकेले आए थे और जब मृत्यु होगी तब भी अकेले ही जाना होगा. तुम्हारे अच्छे कर्म हमेशा जिंदा रहेंगे, अपने अच्छे कामों पर विश्वास रखो. बुराई कहीं नहीं टिकेगी. फिलहाल हिम्मत मत हारो, अपने दिल से हमेशा प्यार करो. आखिर में जीत तुम्हारी ही होगी, बस यह विश्वास बनाए रखो.’

कविता के जरिए विरोधियों पर किया हमला?

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने कविता के माध्यम से अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कायर हमेशा कायर ही रहते हैं और मजबूत लोग हमेशा टिके रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अत्याचार करने वालों का सामना चेहरे पर मुस्कान के साथ करना चाहिए, क्योंकि मुस्कान ही व्यक्ति की मानसिक शक्ति होती है.

यह भी पढे़ंः PM मोदी की अपील के बाद MP में BJP नेता ने निकाला 100 गाड़ियों का काफिला, कांग्रेस बोली भौकाल जमाने के लिए….


Leave a Comment