‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस के बाद राकेश बेदी को मिला एक करोड़ का बोनस? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘फायदा मुझे भी तो होना…’

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुपर सक्सेस के बाद से दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी चर्चा में छाए हुए हैं. इसकी वजह उनका पॉपुलर किरदार जमील जमाली और वायरल डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” है. वहीं फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मेकर्स द्वारा उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दिए जाने की खबरें भी खूब फैली.वहीं राकेश  बेदी ने अब अपने खास मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है.

1 करोड़ बोनस अफवाहों पर राकेश बेदी ने क्या कहा? 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के मेकर्स फिल्म में राकेश बेदी की एक्टिंग से इसने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने उन्हें उनकी ओरिजनल फीस के अलावा 1 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर एक्स्ट्रा दिए. हालांकि, मैशेबल इंडिया से बात करते हुए, राकेश बेदी ने इन रूमर्स पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें भी अपने पॉपुलर डायलॉग पर बेस्ड वायरल क्रिएटिव्स से प्रॉफिट मिलना चाहिए. इटरव्यू के दौरान, होस्ट ने मजाक में वायरल अफवाहों का जिक्र किया और कहा, “जो रैंडम अफवा उड़ी हुई है 1 करोड़ रुपये वाली, उसको सच करने का मेरे पास तरीका है.” होस्ट ने आगे कहा, “100 ब्रैंड्स ने मेरा नाम इस्तेमाल करके ‘बच्चा तू मेरा’ वाले क्रिएटिव बनाए हैं. अगर हर ब्रांड 1 लाख रुपए भेज दे, तो 1 करोड़ रुपए हो जाएगा.”

मजाक पर रिएक्ट करते हुए राकेश बेदी ने हंसते हुए जवाब दिया, ”सब मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, मीम बना रहे हैं, कार्टून बना रहे हैं.. उसका फायदा मुझे भी तो होना चाहिए ना.” एक्टर का ये मजेदार जवाब उस घटना के कुछ दिनों बाद आया है जब उन्होंने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये के बोनस के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि अभी तक उनके अकाउंट में ऐसी कोई राशि नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर

राकेश बेदी ने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर क्या कहा?
राकेश बेदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगभग पांच दशक पूरे करने वाले हैं और 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसे लेकर उन्होंने कहा, “जो आना होगा, आ जाएगा. मैं कभी भी उस तरह का अभिनेता नहीं रहा जो यह सोचकर निराश हो जाता है कि मुझे कोई खास भूमिका क्यों नहीं मिली.”

 

Leave a Comment