एक्टर आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्विल में हैं. उनके कान्स के लुक्स वायरल हो रहे हैं. आलिया ने रेड कार्पेट लुक के लिए Tamara Ralph का पीच कलर का गाउन कैरी किया था. इसके साथ शिफॉन का दुपट्टा कैरी किया. आलिया पूरे लुक में गॉर्जियस लग रही थीं. हालांकि, उनके रेड कार्पेट के वीडियोज को लेकर ट्रोल किया गया.
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रणवीर सिंह के नाम ये रिकॉर्ड, शाहरुख खान-प्रभास को पछाड़ा
अली गोनी ने किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि कान्स के रेड कार्पेट पर पैपराजी ने उन्हें इग्नोर किया. अब अली गोनी आलिया भट्ट के सपोर्ट में आ गए हैं.

उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, ‘ये दुखद है कि जब अपने ही लोग किसी को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं जिसने इंडिया को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रजेंट करने के लिए कड़ी मेहनत की हो. आलिया भट्ट वहां पहुंची हैं जहां पहुंचना लोगों का सपना होता है. अपने देश को रिप्रजेंट करना कान्स में इतने ग्रेस और गर्व के साथ. उन्हें ट्रोल करने और उनका मजाक उड़ाने के बजाय हमें सेलिब्रेट करना चाहिए. उनका सपोर्ट करना चाहिए दो इंटरनेशनली अपने देश को शाइन कर रहे हैं. हम तब ऊंचा उठते हैं जब हम अपनों को ऊपर उठाते हैं. न कि तब जब हम उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं.’
ये भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड मुझे भूल गया’, पत्नी के निधन के बाद राहुल देव ने लिया था ब्रेक, वापस लौटने पर नहीं मिला काम
बता दें कि आलिया भट्ट का कान्स में ये दूसरा साल है. इस साल वो कांस के ओपनिंग डे पर पहुंचीं. आलिया के तीन लुक सामने आए. उनके तीनों ही लुक्स को बहुत पसंद किया गया. 13 मई को आलिया ने साड़ी पहनी थी. इस लुक को उन्होंने पायल, नोजपिन, ईयररिंग्स, हथफूल से कंप्लीट किया. आलिया पूरे देसी अवतार में नजर आईं. उन्होंने छाते के साथ भी पोज दिए.
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी दिखेंगे.