Kerala Oath Ceremony: केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शपथ ग्रहण से पहले रविवार को मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. यह सभी मंत्री मुख्यमंत्री सतीशन के साथ ही शपथ लेंगे. नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कई सीनियर नेता शामिल होंगे. जिन मंत्रियों के नाम शामिल हैं, उनमें रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सन्नी जोसेफ शामिल हैं.
पार्टी ने इन्हें सौंपी स्पीकर पद की जिम्मेदारी
तिरुवनचर राधाकृष्णन केरल की नई कैबिनेट के स्पीकर बनाए गए हैं. कैबिनेट की घोषणा के साथ-साथ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने विधानसभा के प्रमुख पदों को भी अंतिम रूप दे दिया है. सीनियर विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन को केरल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. वहीं शानिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर के रूप में कार्य करेंगे. साथ ही IUML से 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी.
कैबिनेट की घोषणा पर क्या बोले होने वाले मुख्यमंत्री सतीशन ?
इधर, घोषणा के बाद बोलते हुए सतीशन ने कहा है कि कैबिनेट की सूची गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा करने और सामाजिक अथवा क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं. उन्होंने कहा है कि कई योग्य नेताओं को शामिल नहीं किया जा सका है. बावजूद इसके कि कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल की हैं. इसे उन्होंने केरल में पार्टी की सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM बनते ही विजय ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी, जानिए क्या हटाने की अपील की
विभागों के बंटवारे को लेकर हो चुकी चर्चा पूरी
इधर, विभागों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा पूरी हो चुकी है. सतीशन ने यह भी कहा है कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है. अंतिम मंजूरी से पहले केवल कुछ छोटे-मोटे बदलाव बाकी हैं. मंत्रियों की आधिकारिक सूची अब राज्यपाल को सौंपी जाएगी. इसके बाद ही औपचारिक मंजूरी मिलने पर इसे सरकारी गजट के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा.
केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में कांग्रेस के यूडीएफ ने 140 सीटों में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है. पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज एलडीएफ को हार का सामना करना पड़ा है. केवल 35 सीटें ही मिली हैं. बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटें जीती हैं.
यह भी पढ़ें: विजय की पार्टी TVK के नेता का बयान वायरल, कहा- ‘हम हिंदुओं के खिलाफ…’