एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहती हैं. हाल ही में अंकिता ने कुछ वीडियोज शेयर किए और बताया कि वो गौशाला गई हैं. इस दौरान उनके पति विक्की जैन भी साथ थे. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बेंगलुरु स्थित श्रीश्री रविशंकर की गौशाला में गईं. यहां अंकिता ने बताया कि अलग-अलग प्रजाति की 19 गाय हैं.
गौ-सेवा करते हुए अंकिता और विक्की के वीडियोज वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता और विक्की गाय को चारा खिलाते हैं. उन्हें गले लगाते हैं. इसके अलावा दोनों गोबर भी उठाते हैं. अंकिता और विक्की ने बताया कि यहां गाय को इतने अच्छे तरीके से रखा गया है कि वो खुद आकर इंसानों को गले लगाती हैं. गोबर उठाते वक्त अंकिता का मस्तीभरा अंदाज दिखा.
ये भी पढे़ं- Peddi Trailer Release Date & Time: राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर कब और कितने बजे होगा रिलीज? यहां हैं पूरी डिटेल
इसके अलावा अंकिता और विक्की अस्तबल भी गए. यहां अंकिता ने घोड़े को गाजर खिलाई. अंकिता और विक्की के ये वीडियोज वायरल हैं.
अंकिता और विक्की की बात करें तो उनकी शादी 14 दिसंबर 2021 में बड़े धूमधाम से हुई थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. इसके बाद दोनों को साथ में बिग बॉस में देखा गया. इस शो में दोनों के बीच काफी झगड़े भी हुए थे. हालांकि, दोनों ने घर से बाहर निकलकर अपने रिश्ते को ठीक किया और दोनों साथ में काफी खुश हैं. इन दिनों उन्हें साथ में शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है. इस शो में उनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाती है. दोनों की मस्ती और कॉमेडी फैंस को खूब हंसाती है.
ये भी पढ़ें- जब ठंड से कांपते बच्चे को संजय दत्त ने दी थी अपनी नई जैकेट, भावुक हो गए थे पिता सुनील दत्त

इस शो से पॉपुलर हुई थीं अंकिता लोखंडे
अंकिता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी. इस शो में वो अर्चना के रोल में थीं. सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट उनकी जोड़ी खूब जमी थी. अंकिता को घर-घर में पहचाना गया था.