Shivangi Joshi Birthday: कथक में माहिर, ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट, टैलेंट का पावरहाउस हैं शिवांगी जोशी

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई और बहुत कम वक्त में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. शिवांगी जोशी 18 मई, 2026 को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. आइए इस मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें जानते हैं.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं शिवांगी जोशी?
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई, 1998 को मुंबई में हुआ था. हालांकि, उनके जन्म के कुछ समय बाद शिवांगी का पूरा परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी देहराहून से ही पूरी की है. इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.

ये भी पढ़ें:- 2025 Year Ender: इन साल टीवी सेलेब्स का हुआ ब्रेकअप, प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर शिवांगी जोशी तक का नाम शामिल

कथक डांसर हैं शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी टैलेंट का पावरहाउस हैं. एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो एक प्रोफेशनली ट्रेंड कथक डांसर भी हैं. वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. शिवांगी के डांस में एक्सप्रेशंस और ग्रेस साफ झलकता है, जो हर परफॉर्मेंस को खास बना देता है. यही वजह है कि उनकी हर वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं और उनके टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते. 

Shivangi Joshi Birthday: कथक में माहिर, ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट, टैलेंट का पावरहाउस हैं शिवांगी जोशी

ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट हैं शिवांगी जोशी
इंडिया टुडे के अनुसार, शिवांगी ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं. उन्होंने अपने स्कूली दिनों में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इससे साफ है कि शिवांगी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स में भी काफी मजबूत हैं. उनकी मेहनत और डेडिकेशन ही उन्हें हर फील्ड में खास बनाता है. 

Shivangi Joshi Birthday: कथक में माहिर, ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट, टैलेंट का पावरहाउस हैं शिवांगी जोशी

इन शोज में नजर आईं शिवांगी जोशी
शिवांगी ने अपने करियर की शरुआत साल 2013 में आए टीवी शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचौली’ से की थी.  इसके बाद उन्होंने ‘परवरिश’, ‘बेइंतहा’, ‘बेगूसराय’, ‘ये है आशिकी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे सीरियल्स में काम किया. हालांकि, उन्हें पहचान स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली और उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया.

ये भी पढ़ें:- शिवांगी जोशी की बहन की विदाई का वीडियो देख आखिर क्यों मजाक उड़ा रहे हैं लोग,लावा फेंकते हुए खूब रोई थी शीतल

Leave a Comment