‘तूफान से पहले की शांति’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शुरु होने से पहले केपटाउन में मस्ती करते दिखें कंटेंस्टेंट

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. शो की शूटिंग अफ्रीका के केपटाउन में शुरू हो चुकी है. जहां सभी कंटेस्टेंट्स पहुंच चुके हैं. शूटिंग के बीच कंटेस्टेंट्स मस्ती करते और एक-दूसरे संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

इस सीजन में पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आने वाले हैं. रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, करण वाही, रित्विक धनजानी, हर्ष गुजराल, ओरी, जैस्मिन भसीन, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन, अविका गौर और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. 

केपटाउन में मस्ती करती दिखीं रुबीना दिलैक  
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में केपटाउन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो काफी मस्ती करती नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तूफान से पहले की शांति… अभी या कभी नहीं.’

गौरव खन्ना ने बिताया क्वालिटी टाइम
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो बाकी कंटेस्टेंट के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः भूमिका चावला ने याद किए पुराने दिन, बताया मुश्किल वक्त में मां बनी थीं ढाल

रुहानिका धवन ने किया फन
रुहानिका धवन ने भी इंस्टाग्राम पर जैस्मीन भसिन और ओरी के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं. रुहानिका धवन का केपटाउन में काफी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

केपटाउन की सड़कों पर फरहाना भट्ट ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज
फरहाना भट्ट ने भी केपटाउन में अपने कातिलाना अंदाज से बिजलियां गिराईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं.  उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो केपटाउन.’

ये भी पढ़ेंः Harsh Gujral: आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है कि इस बार यह शो कब आएगा. हालांकि, खबरें आ रही हैं कि शो का ग्रैंड प्रीमियर जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकता है. इसे आप टीवी चैनल कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगें.


Leave a Comment