Bhool Bhulaiyaa 2 Anees Bazmee: ‘भूल भुलैया 2’ के पूरे हुए 4 साल, निर्देशक अनीस बज्मी ने जताया आभार

आज भी लोग भूल भुलैया 2 को देखते हुए खूब हंसते हैं और फिल्म का मजा लेते हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरी इस फिल्म को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर डायरेक्टर अनीस बाज्मी भी पुराने दिनों को याद करते नजर आए. आइए जानते है कि उन्होंने क्या लिखा सोशल मीडिया पर.

डायरेक्टर अनीस बाज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैय्या 2’ ने अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बीटीएस वीडियो शेयर किए, जिसमें वे कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव के साथ नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर ने इस क्लिप के बैकग्राउंड में ‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक ऐड भी किया.

ये भी पढ़ें: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांचवें दिन भी की बमफाड़ कमाई , ‘कंगुवा’ को चटा दी धूल

अनीस बाज्मी ने फिल्म को क्यों बताया खास?

वीडियो में डायरेक्टर कहते हैं, ‘ये फिल्म काफी वक्त तक मेरे जहन में रहेगी. मुझे लगता है कि बहुत समय तक मैंने इस फिल्म में अपना सहयोग दिया है. इसे बनाने में बहुत मजा आया है. इसकी खूबसूरत यादें बहुत समय तक मेरे साथ जुड़ी रहेंगी.’

वीडियो पोस्ट करते हुए अनीस बाज्मी ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘जिस तरह आप सभी ने इस फिल्म को ढेर सारा प्यार और अपनापन दिया, उसकी मस्ती, रहस्य और मनोरंजन को पूरे दिल से अपनाया. उसके लिए आपका दिल से शुक्रिया. आप लोगों के प्यार ने इस सफर को बेहद यादगार और खास बना दिया. ‘भूल भुलैया 2′ हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी और इसकी वजह आप सभी हैं.’

पहली फिल्म का स्टैंडअलोन सीक्वल थी ‘भूल भुलैया 2’

‘भूल भुलैया 2’ 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आए थे.

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी रूहान और रीत की है, जो रीत के पैतृक शहर भवानीगढ़ (राजस्थान) पहुंचते हैं. वेां एक रहस्य के कारण सालों से बंद हवेली खुल जाती है, जिसके बाद ठाकुर परिवार में ‘मंजुलिका’ की आत्मा की वापसी होती है. भूत को भगाने के चक्कर में रूहान ‘रूह बाबा’ का ढोंग करता है और फिर एक-एक करके कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आते हैं. फिल्म का संगीत प्रीतम और तनिष्क बागची द्वारा कंपोज्ड है. फिल्म में ‘अमी जे तोमार’ और ‘भूल भुलैया टाइटल ट्रैक’ जैसे गानों को रीक्रिएट किया गया था.

ये भी पढ़ें: ‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला’, अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी

बॉक्स ऑफिस पर रही बड़ी हिट

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. अपनी बेहतरीन कॉमेडी, शानदार डांस और सस्पेंस के कारण दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था.


Leave a Comment