बोनी कपूर बनाएंगे तमिल फिल्म ‘थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल’ का रीमेक, फिल्म की सक्सेस पार्टी में हुई डील डन

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने तमिल पॉलिटिकल सटायर फिल्म ‘थलाइवर थंबी थलाइमैयिल’ के हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक बोनी कपूर ने ये फिल्म कोयंबटूर के थिएटर में देखी थी जब वो वहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मौजूद थे. फिल्म देखकर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत प्रोड्यूसर्स से बात की और राइट्स खरीदने का निर्णय लिया.

सक्सेस पार्टी में हुई डील फाइनल
फिल्म की सफलता के बाद चेन्नई में पिछले शुक्रवार को इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी.  बोनी कपूर को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक वहीं पर फिल्म के मेकर्स और बोनी कपूर के बीच रीमेक को लेकर बातचीत हुई और जल्दी ही डील फाइनल कर दी गई थी.

बोनी ने खुद की पुष्टि
मुंबई मिरर से बातचीत में बोनी कपूर ने राइट्स खरीदने की पुष्टि की लेकिन फिल्म के आगे के प्लान पर ज्यादा कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने फिल्म के राइट्स खरीदे हैं लेकिन इसके आगे मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.’ यानी कि अब फैंस को रीमेक के कास्ट और बाकी डिटेल्स का इंतजार करना होगा.

कहानी है मजेदार और यूनिक
‘थलाइवर थंबी थलाइमैयिल’ एक छोटे गांव की पंचायत और उसकी राजनीति पर आधारित सियासी सटायर है. कहानी में एक पंचायत लीडर की मुश्किलें दिखाई गई हैं जिसे एक ही दिन शादी और अंतिम संस्कार जैसी उलझी घटनाओं को सुलझाना पड़ता है. परिवारिक झगड़े, गांव की राजनीति और ईगो क्लैश के बीच वो शांति बनाए रखने की कोशिश करता है.

फिल्म की स्टारकास्ट
तमिल फिल्म में जीवा ने लीड रोल निभाया और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी. साथ में थंबी रामैया, इला वरसु और प्रथना नाथन ने अपनी एक्टिंग से कहानी में जान डाल दी थी. अब फैंस ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि बोनी कपूर हिंदी रिमेक में किस तरह का ट्विस्ट और स्टारकास्ट लाएंगे.


Leave a Comment