इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का वैलेंटाइन डे और भी खास बना दिया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का पहला अक्षर ‘M’ अपनी गर्दन के पीछे टैटू करवाया. ये टैटू Aliens Tattoo में सेलेब्रिटी टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली और लीड आर्टिस्ट तुषार मराने ने बनाया. ये टैटू उनके प्यार, पहचान और माहिका के साथ उनके रिश्ते की कहानी बयान करता है.
टीम के अनुसार, हार्दिक पहले सिर्फ माहिका के लिए एक छोटा सा टैटू बनवाना चाहते थे. लेकिन जब उन्होंने अपने रिश्ते और एक-दूसरे के बारे में बातें कीं, तो आइडिया धीरे-धीरे बड़ा और खास बन गया. टैटू में आप देख सकते हैं, दो तेंदुए हैं. पहला तेंदुआ जोरदार और असली लगता है, जो उनकी ताकत और मेहनत दिखाता है. दूसरा तेंदुआ लाइन में बनाया गया है, जो पहले तेंदुए के चारों ओर घूमता है और उसकी रेखाओं में माहिका का पहला अक्षर ‘M’ भी दिखता है.
सनी भानुशाली ने बताई टैटू के पीछे की कहानी
सनी भानुशाली ने बताया हार्दिक पहले सिर्फ माहिका का पहला अक्षर टैटू बनवाने का सोच रहे थे. लेकिन बातचीत के दौरान उनके रिश्ते की एक खास कहानी सामने आई. उन्होंने बताया कि वे ऐसे पार्टनर हैं जो एक-दूसरे की ताकत बढ़ाते हैं. तेंदुआ इस बात को दिखाने के लिए परफेक्ट बन गया.
ये टैटू सिर्फ सजावट नहीं है, बल्कि उनकी कहानी है जो हमेशा उनके साथ रहेगी. कुछ टैटू सिर्फ रिक्वेस्ट होते हैं, कुछ अपने आप बन जाते हैं, और ये टैटू भरोसे और भावना से बना है. जब टैटू किसी असली कहानी को दर्शाता है, तो ये सिर्फ स्याही नहीं रह जाता, बल्कि एक याद बन जाता है.