वेलेंटाइन डे का खुमार हर जगह देखने को मिला. प्यार के इस खास दिन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कपल्स भी रोमांटिक अंदाज में नजर आए. सभी ने एक दूसरे संग पोस्ट शेयर कर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. इसी बीच शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नीा दीपीका कक्कड़ संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया. तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
वेलेंटाइन डे पर शोएब का रोमांटिक पोस्ट
शोएब इब्राहिम ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर दीपीका कक्कड़ संग कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में कपल अपने बेटे रूहान के साथ भी मस्ती करते दिख रहे हैं. फोटोज में उनकी केमिस्ट्री, मुस्कान और एक-दूसरे के लिए झलकता प्यार फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं.
फैंस ने लुटाया प्यार
इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए. जैसे ही पोस्ट सामने आई, कमेंट सेक्शन दिल और फायर इमोजी से भर गया. कई यूजर्स ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहें’, तो किसी ने कमेंट किया, ‘रब ने बना दी जोड़ी.’ वहीं कुछ फैंस ने प्यार भरे अंदाज में लिखा, ‘माशाअल्लाह नजर ना लगे’.
बता दें, जल्दी ही ये कपल अपनी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है. शोएब और दीपिका ने साल 22 फरवरी 2018 में एक दूसरे से शादी रचाई थी. ये एक इंटर-फेथ मैरिज थी, जिसके लिए दीपिका ने अपना धर्म भी बदला था. आज इस कपल के एक बेटा रूहान है जिसका जन्म साल 2023 में हुआ था.