राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने पहले अपना पहला स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. मैनेजर गोल्डी ने कहा था, “कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट किया है. मैं अभी डेविड धवन से कॉल पर था, उन्होंने भी मदद की है, रतन नैन, वरुण धवन… इस बार इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, और राजपाल ने इसकी बहुत तारीफ की है.”