बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शादी के बाद मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट लिया है. उनका घर इतना शानदार है कि इसे देखकर फराह खान भी हैरान रह गई है. घर का डिजाइन और सी फेसिंग व्यू किसी 7-स्टार होटल से कम नहीं लगता है. हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ नूपुर और स्टेबिन के घर पहुंची थी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नूपुर के हाउस टूर का वीडियो शेयर किया है.
हॉल और एक्टिविटी एरिया
घर कुछ ऐसा दिखता है. पहले तो एंट्री लेते ही एक बड़ा सा हॉल एरिया नजर आता है जो स्पोर्ट्स सेंटर या क्लब जैसी फील देता है. ये हिस्सा कपल ने अपने फ्री टाइम और एक्टिविटी के लिए रखा है. यहां अक्सर नूपुर और स्टेबिन पूल गेम खेलते हैं और साथ समय बिताते हैं. इस हॉल एरिया को प्लांट्स से खूबसूरती दी गई है. बेंच और ग्रीन कारपेट ने इसे और भी आरामदायक बना दिया है.

डांस हॉल और वेडिंग क्लॉथ
नूपुर और स्टेबिन के घर में एक डांसिंग हॉल भी है जो कई सेलेब्रिटी घरों में आसानी से देखने को नहीं मिलता है. इस हॉल में कपल अपनी डांस एक्टिविटी और परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करते है. फिलहाल हॉल में उनके वेड़िंग आउटफिट्स भी रखे हुए हैं. ये हॉल घर की खूबसूरत जगहों में से एक है यहां दोनों साथ में एन्जॉय करते हैं.
बालकनी और पूल एरिया
यही नहीं इतने बड़े घर में एक स्पेसियस बालकनी भी है जहां से मुंबई का खूबसूरत व्यू देखा जा सकता है. बालकनी में ग्लास डोर और प्लांट्स रखे गए हैं. वहीं घर का सबसे शानदार हिस्सा है उनका स्विमिंग पूल एरिया जहां बैठने और खेलने की व्यवस्था की गई है. इस एरिया में फुटबॉल खेलने की जगह भी है आपको बता दें यहां कई बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी फुटबॉल खेल चुके हैं.

मॉडर्न किचन
नूपुर और स्टेबिन का किचन घर के सबसे आलीशान हिस्से में से एक है. ये मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया है और साइज में किसी हॉल जितना बड़ा है. किचन का डिजाइन इतना खूबसूरत और फंक्शनल है कि इसे देखकर फराह खान भी हैरान रह गई थी. इस किचन में हर चीज व्यवस्थित और स्टाइलिश है जो इस घर की लग्जरी वाइब को और ज्यादा बढ़ा देती है.