Karnataka News: कर्नाटक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति को धोखा देने और अपने बॉयफ्रेंड के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए एक अनोखी योजना बनाई. मामला तब सामने आया जब पुलिस को एक शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी. शव के कपड़े और अन्य सबूतों को देखकर प्रारंभ में यह संदेह हुआ कि यह पास की एक लापता महिला हो सकती है. उसके लापता होने के बाद स्थानीय लोगों और परिवार ने माना कि उसकी हत्या कर दी गई है.
हालांकि, पुलिस ने गहन जांच के बाद असली सच का पता लगाया, जिससे सभी चौंक गए. महिला ने अपने पति को मारने या किसी तरह का हिंसक कदम उठाने के बजाय एक अलग योजना बनाई. उसने सोचा कि अगर वह दुनिया को विश्वास दिला दे कि उसकी हत्या कर दी गई है तो वह बिना किसी जांच के अपने बॉयफ्रेंड के साथ नया जीवन शुरू कर सकती है. इसके लिए महिला ने अपने घर के पास एक अज्ञात शव रखा और उसे इस तरह सजाया कि वह खुद का प्रतीत हो. इसके बाद वह गायब हो गई.
A case that had caused panic after a young woman went missing near #KalkereLake in #Belur taluk has ended on a positive note, with police tracing her in #Kunigal along with her lover.
The missing woman has been identified as Priyanka (29) from Yaliyur in Kunigal taluk.
Police… https://t.co/RLRcmJc0ow pic.twitter.com/164gxYYroi
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) February 15, 2026
शव के सबूतों में अजीब पहलू
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पहले इसे हत्या का मामला माना और औपचारिक कार्रवाई शुरू की. लेकिन शव मिलने के तरीके और वहां मौजूद सबूतों में अंतर ने पुलिस को संदेह में डाल दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक के निशान लापता महिला से मेल नहीं खाते, जिससे जांच अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की.
महिला की तलाश में पुलिस को उसके फोन सिग्नल और सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण सबूत प्रदान करने में मददगार साबित हुए. इसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी सहायता के जरिए महिला और उसके बॉयफ्रेंड का पता लगाया और छापा मारकर दोनों को हिरासत में ले लिया.
पति से छुटकारा पाने के लिए किया मर्डर ड्रामा
जांच में पुलिस भी महिला के खुलासे से हैरान रह गई. महिला ने स्वीकार किया कि उसने यह मर्डर ड्रामा अपने पति से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए किया, यह सोचकर कि अगर उसने दुनिया को विश्वास दिला दिया कि वह मर चुकी है तो कोई उसे ढूंढने की कोशिश नहीं करेगा. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक शव वास्तव में किसका था और इसे महिला ने कहां से लाया था.