साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में दोनों का एक कथित वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा और एक्साइटमेंट दोनों ही बढ़ गए हैं। वायरल जानकारी के अनुसार कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जबकि 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में ग्रैंड रिसेप्शन होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी को इंटिमेट सेरेमनी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। वहीं रिसेप्शन को बड़े स्तर पर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग बताई जा रही है। खबरों में यह भी सामने आया है कि कपल ने नो-फोन पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो सके। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले से ही फैंस की फेवरेट रही है, और अब इन खबरों ने उनकी रियल लाइफ रिलेशनशिप को लेकर क्यूरियोसिटी और बढ़ा दी है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है, इसलिए सभी को उनके स्टेटमेंट का इंतजार है।