बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव करीब 11 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं. एक्टर चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में पिछले कई दिनों से बंद थे. लेकिन अब फाइनली अभिनेता बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने बाहर आने पर अपनी खुसी जताई और सभी लोगों का उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी किया.
जेल से बाहर आए राजपाल का रिएक्शन
जेल से बाहर आने पर राजपाल यादव ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे बॉलीवुड में करीब तीस साल हो गए हैं. दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा है. 2012-13 से ये सिलसिला शुरू हुआ था. भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा और नौजवान, पूरा देश मेरे साथ रहा है. मेरा इरादा क्या था, ये सब जानते हैं. कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए, मैं हर जगह हाजिर हुआ हूं और आगे भी हाजिर रहूंगा. कानूनी बातें मैं ज्यादा नहीं बता पाऊंगा.’
#WATCH | Delhi: Actor Rajpal Yadav from Tihar Jail after he was granted interim bail in a cheque bounce case by the High Court
He says, “I will complete 30 years in Bollywood in Mumbai in 2027. People from all over the country, children, old and young, are with me… The way the… pic.twitter.com/Zg1sYtzB0q
— ANI (@ANI) February 17, 2026
आगे राजपाल ने कहा, ‘मुझे सबका समर्थन मिला है. सोशल मीडिया पर लोग मुझे प्यार दे रहे हैं. डेढ़ सौ करोड़ लोग मुझे प्यार करते हैं. बाकी सबके साथ मेरा सिर्फ एंटरटेनमेंट का रिश्ता है. मुझे जैसा बॉलीवुड ने प्यार दिया, उसी के लिए आभारी हूं. मुझ पर जो भी आरोप हैं, मैं हर जगह उपलब्ध हूं.’

11 दिन-रात बिताए जेल में
राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था. जिसके बाद गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई लेकिन मामले में एक्टर को कोई राहत नहीं मिली. जिसके बाद एक्टर ने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बेल की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने जमानत नही दी. जिसके बाद सोमवार, 16 फरवरी को एक्टर की बेल अर्जी पर सुनवाई हुई और उन्हें जमानत मिल गई है. 17 फरवरी यानी आज एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं.
क्या था मामला?
बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये की रकम उधार ली थी. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल के सारे पैसे डूब गए. राजपाल इस रकम को समय रहते चुका नहीं पाए और ये 5 करोड़ का कर्ज बढ़ते- बढ़ते 9 करोड़ का हो गया. जिसके चलते ये मामला काफी बढ़ गया. जब एक्टर के पास चुकाने के लिए रकम नहीं थी तो उन्होंने सरेंडर करना ही बेहतर समझा.