आदित्य धर की धुरंधर ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की फिल्म 75 दिनों तक सिनेमाघरों में रही हिट

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कभी-कभार ही कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देती हैं और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ अब उसी लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म ने रिलीज के दो महीने बीत जाने के बाद भी लोगों का क्रेज कम नहीं होने दिया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये एक्शन-स्पाई थ्रिलर ने सभी उम्मीदों को पार करते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है.

75 दिन की शानदार सफलता
बी62 स्टूडियोज ने मंगलवार को बताया कि फिल्म ने सिनेमाघरों में 75 दिन पूरे कर लिए हैं. बी62 स्टूडियोज ‘धुरंधर’ के को-प्रोड्यूसर भी हैं. स्टूडियो ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘सिनेमाघरों में धुरंधर ने 75 दिन पूरे कर लिए हैं.’ आगे उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद’

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने अब तक भारत में 830 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर दी है. और इसी के साथ ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है जिसने ये आंकड़ा पार किया है. वहीं, ग्लोबली फिल्म ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ की हिंदी डब वर्जन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा फिल्म ने लगातार 28 दिनों तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया है.

कहानी और किरदार
आपको बता दें आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है जिसे पाकिस्तान के ल्यारी में बालूच गैंग में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है. रणवीर सिंह इस जासूस जिसका नाम हमजा अली मजारि उर्फ जसकीरत सिंह रंगी है. उसकी भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रूप में जो गैंग का नेता के तौर पर नजर आते है. साथ ही संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में शामिल हैं.


Leave a Comment