PM मोदी ने BNP चीफ तारिक रहमान को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, जानें और क्या कहा?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में प्रचंड जीतकर हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और बीएनपी चीफ तारिक रहमान को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती है, जो साझा इतिहास, सांस्कृतिक रिश्तों और हमारे लोगों की शांति और खुशहाली की उम्मीदों पर आधारित है.

उन्होंने कहा कि हमारी अपनी-अपनी विकास की प्राथमिकताओं के बीच मजबूत तालमेल हमारे भविष्य के सहयोग के लिए एक गाइडिंग प्रिंसिपल का काम करेगा.

पीएम मोदी ने तारिक रहमान से मिलने की जताई इच्छा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं आपके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि हमारे कई तरह के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाया जा सके और कनेक्टिविटी, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, एनर्जी, हेल्थकेयर के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों के बीच मेलजोल जैसे बड़े क्षेत्रों में हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके.

उन्होंने कहा कि दो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं और उभरते समाजों के तौर पर भारत और बांग्लादेश सच में एक-दूसरे के निरंतर विकास के लिए कैटलिस्ट बन सकते हैं, एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए काम कर सकते हैं और आपसी खुशहाली को मुमकिन बना सकते हैं.

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में ओम बिरला ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने आज मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को सुबह 10 बजे बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लिया है. शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई.

वहीं, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम बिरला ने किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तारिक रहमान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरे भारत की ओर से उन्हें बधाई भी दी.

Leave a Comment