महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है. कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी. इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा. मतदान उसी दिन होगा और मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी.

यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा. राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है.

चुनाव कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन जारी होगा 26 फरवरी 2026 को.
  • नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है.
  • नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी.
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है.
  • मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
  • मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी.
  • चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड
  • डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार
  • धैर्यशील मोहन पाटिल
  • रजनी अशोकराव पाटिल
  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से रिटायर सदस्य

  • ममता मोहंता
  • मुजीबुल्ला खान
  • सुजीत कुमार
  • निरंजन बिशी

तमिलनाडु से रिटायर सदस्य

  • एन आर एलंगो
  • पी सेल्वारासु
  • एम थम्बिदुरई
  • तिरुची सिवा
  • डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
  • जी के वासन

पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य

  • साकेत गोखले
  • ऋतब्रत बनर्जी
  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य
  • मौसम नूर
  • सुब्रत बक्शी

असम से रिटायर सदस्य

  • रामेश्वर तेली
  • भुवनेश्वर कलिता
  • अजीत कुमार भुइयां

बिहार से रिटायर सदस्य

  • अमरेंद्र धारी सिंह
  • प्रेम चंद गुप्ता
  • रामनाथ ठाकुर
  • उपेन्द्र कुशवाहा
  • हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी
  • फूलो देवी नेताम

हरियाणा से रिटायर सदस्य

  • किरण चौधरी
  • राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य

  • इंदु बाला गोस्वामी
  • तेलंगाना से रिटायर सदस्य
  • डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
  • के आर सुरेश रेड्डी

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा. राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

Leave a Comment