‘आज जितना केक खाना है खा ले, कल से…’, भांजे अमन देवगन को अजय देवगन नें खास अंदाज में किया बर्थडे विश

एक्टर अमन देवगन आज 18 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अमन देवगन अजय देवगन के भांजे हैं और उन्होंने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. भले ही उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इंडस्ट्री में उनकी एंट्री को लेकर काफी चर्चा रही थी. अब जन्मदिन के मौके पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं.

अजय देवगन का मजेदार बर्थडे पोस्ट
भांजे के इस खास दिन पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अमन के साथ दो तस्वीरें डाली है. एक फोटो बचपन की है जिसमें अमन काफी छोटे नजर आ रहे हैं और अजय के साथ हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बड़े और काफी हैंडसम दिख रहे हैं. फोटो के साथ अजय ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे अमन. आज जितना केक खाना है खा ले, कल से वापस डाइट पर.’ अजय का ये मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

राशा थडानी ने भी दी खास शुभकामनाएं
सिर्फ अजय ही नहीं राशा थडानी ने भी अमन को बर्थडे विश किया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अमन के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा की, ‘हैप्पी बर्थडे एडी. तुम मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाते हो.’ बता दें कि अमन ने फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था और इस फिल्म में राशा थडानी भी उनके साथ नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन दोनों की जोड़ी को नोटिस जरूर किया गया था.
आज जितना केक खाना है खा ले, कल से...', भांजे अमन देवगन को अजय देवगन नें खास अंदाज में किया बर्थडे विश

पहली फिल्म से ही उम्मीदें बरकरार
अमन की पहली फिल्म ‘आजाद’ से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई थी. इसके बावजूद अमन के करियर को लेकर अभी भी पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. इंडस्ट्री में शुरुआत कभी-कभी धीमी होती है लेकिन आगे क्या होगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

अजय देवगन की आने वाली फिल्में
वहीं अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं. वे ‘दृश्यम 3’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा ‘रेंजर’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘गोलमाल 5’ भी उनकी झोली में हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर अमन के बर्थडे पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.


Leave a Comment