लीलावती हॉस्पिटल के ये चार डॉक्टर कर रहे हैं सलीम खान का इलाज, जलील पारकर के नेतृत्व में हो रहा है इलाज

एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत खराब चल रही है. मंगलवार को उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. इस हॉस्पिटल में डॉक्टर जलील पारकर के नेतृत्व में उनका इलाज हो रहा है. आपको बताते हैं उन चारों डॉक्टर्स के बारे में जो सलीम खान का इलजा कर रहे हैं.

लीलावती हॉस्पिटल के ये डॉक्टर्स कर रहे हैं सलीम खान का इलाज

डॉ. विनय चव्हाण- न्यूरोलॉजिस्ट 

डॉ. अजीत मेनन- कार्डियोलॉजिस्ट 

डॉ. नितिन डांगे – न्यूरोसर्जन 

डॉ. बिनीत अहलूवालिया 

डॉक्टर जलील पारकर ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट 
बता दें, हाल ही में डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि सलीम खान, जो खुद एक आइकॉन हैं, उन्हें सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. उन्हें फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर आए थे. वहां तुरंत इलाज शुरू किया गया और बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं. परिवार की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है. हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम एक प्रेस बुलेटिन देंगे. वो स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है. 

बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन की दिक्कत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे. बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया.

Leave a Comment