नीना गुप्ता ने खोला 50 की उम्र में शादी करने का राज, कहा- ‘प्यार समझ नहीं आता’

नीना गुप्ता ने 50 साल की उम्र में शादी करके सबको चौंका दिया था. साल 2008 में उन्होंने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी. इससे पहले वो कई सालों तक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले पाल रही थीं. जिंदगी का बड़ा हिस्सा अकेले बिताने के बाद उन्होंने अचानक शादी क्यों की इस बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है. खास बात ये है कि उन्होंने इशारा किया कि ये कोई फिल्मी लव मैरिज नहीं थी.

‘प्यार-व्यार समझ नहीं आता’
शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने प्यार में शादी की थी. तो नीना ने साफ कहा कि उन्हें प्यार-व्यार ज्यादा समझ नहीं आता है. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने बच्चे से प्यार समझ आता है बाकी चीजों को वो उस नजर से नहीं देखती है. उन्होंने ये भी कहा कि इस टॉपिक पर वो आगे चलकर एक और किताब लिख सकती हैं क्योंकि ये सवाल आसान नहीं है.

शादी क्यों की? 
जब उनसे पूछा गया कि अगर प्यार नहीं था तो शादी क्यों की तो नीना ने सीधा सा जवाब दिया  की ‘जरूरत थी बहुत.’ उन्होंने माना कि समाज में रहना है तो उसके कुछ नियम मानने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि ये बात उन्होंने अपनी गलतियों से सीखी है.  

समाज की नजर और शादी का असर
नीना ने ये भी बताया कि जब वो कहीं बाहर जाती थीं तो लोग उन्हें अजीब नजर से देखते थे. लेकिन शादी के बाद वही नजरें बदल गई है. उन्होंने कहा कि ये बात बोलना अच्छा नहीं लगता है लेकिन सच यही है कि शादी कर लो तो सब ठीक हो जाता है. उनके इस बयान से साफ झलकता है कि समाज आज भी सिंगल औरत को अलग नजर से देखता है.

पर्सनल लाइफ हमेशा रही चर्चा में
नीना गुप्ता हमेशा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उनकी बेटी मसाबा गुप्ता जो आज जानी-मानी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं उनका जन्म 1989 में हुआ था. मसाबा के पिता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं. नीना ने बिना शादी के मां बनने का फैसला लिया और मसाबा को एक सिंगल मदर बनकर पाला था. यही वजह है कि उनकी जिंदगी के फैसले हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है.


Leave a Comment