Ramadan 2026: रमजान की खुशियों में डूबे दीपिका-शोएब, बेटे रूहान को दुआ देना सिखाती दिखीं एक्ट्रेस

रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने भी अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है. शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पत्नी दीपिका, बेटे रूहान और पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी मिलकर ‘रमजान मुबारक’ कहते दिखाई दे रहे हैं.

बेटे रूहान को सिखाए जा रहे हैं इस्लामिक रिवाज
इस वीडियो में सबसे खास बात ये रही कि दीपिका अपने बेटे रूहान को इस्लामिक रिवाज सिखाती नजर आई है. वो उसे सलाम करना और बड़ों को दुआ देना सिखा रही थीं. शोएब भी अपने परिवार के साथ मिलकर रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं देते दिखे है. हर साल की तरह इस बार भी दोनों पूरे उत्साह के साथ रमजान मना रहे हैं और इसकी झलक अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

 व्लॉग्स के जरिए त्योहार की झलक
आपको बता दें कि दीपिका और शोएब हर साल रमजान के दौरान सेहरी करते हैं और शाम को पूरे परिवार के साथ इफ्तार पार्टी रखते हैं. दोनों अपने-अपने यूट्यूब चैनल ‘दीपिका की दुनिया’ और ‘शोएब इब्राहिम ऑफिशियल’ पर अपनी पर्सनल लाइफ के खास पल शेयर करते रहते हैं. दीपिका अक्सर लजीज खाने की तैयारी करते हुए वीडियो डालती हैं और पूरे परिवार के लिए शॉपिंग करती भी नजर आती हैं. साल 2024 का रमजान उनके लिए बेहद खास रहा है क्योंकि वो उनके बेटे रुहान के साथ पहला रमजान था. उस दौरान रुहान की छोटी सी टोपी और उसका ‘सलाम दुआ’ करना फैंस को काफी पसंद आया था.

मुश्किल दौर में एक-दूसरे का सहारा
दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी. जिसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी. आज ये दोनों टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉपुलर व्लॉगर्स भी हैं. हालांकि साल 2025 उनके लिए काफी चुनौती भरा रहा है. आपको बता दें कि दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर के लिए 14 घंटे लंबी सर्जरी से गुजरना पड़ा था. इस मुश्किल समय में शोएब हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे थे. हाल ही में शोएब ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि दीपिका अब पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं. शोएब ने अपने ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में भी खुलकर बात की है.


Leave a Comment