Toxic Teaser Release Date: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में है. 19 मार्च 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कुछ समय पहले ही फिल्म का कैरेक्टर अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिससे फैंस में उत्सुकता बहुत बढ़ गई थी. अब जल्द ही इसका टीजर भी रिलीज होने वाला है, जिसमें दर्शकों को डार्क और अलग दुनिया की झलक दिखाई देगी. रिलीज से पहले यह फिल्म अपने प्रमोशन की ओर बढ़ चुकी है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल साफ देखी जा सकती है.
कब रिलीज होगा टॉक्सिक का टीजर?
निर्देशक गीता मोहनदास ने हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें यश ऑल ब्लैक लुक में बर्फीले इलाके के बीच शराब पीते नजर आ रहे है. उनके सामने खून के छींटे बर्फ पर दिखाई दे रहे हैं. गीता मोहनदास ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे इसका शानदार टीजर रिलीज किया जाएगा. इस ऐलान ने फैंस की धड़कने तेज कर दी है और सभी बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे है.
बता दें, फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतरिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं.
धुरंधर 2 से होगा क्लैश
फिल्म को लेकर मेकर्स इसके प्रमोशन को बहुत ही स्मार्ट तरीके से कर रहे हैं. ताकि दर्शकों का बीच इसका बज बना रहे. इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर भी मार्च से पहले रिलीज हो सकती है. हालांकि, 19 मार्च को ही टॉक्सिक को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. कई फिल्मों ने धुरंधर के कारण अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, लेकिन यश की टॉक्सिक उसी दिन रिलीज होगी. दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों के बीच अपन पहचान बना ली है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है.