Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर तोड़ेगा नॉयना का घमंड, घर से निकालेगा बाहर, मजबूर होकर करेगी आत्महत्या!

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बापजी की पोती की शादी हो चुकी है. ऐसे में पूरा विरानी परिवार शांति निकेतन वापस लौट चुका है. लेकिन, शांति निकेतन में वापस आते ही नया ड्रामा शुरू हो गया है, जो काफी मजेदार है. दरअसल, मिहिर को पता चल चुका है कि नॉयना ने ही बापजी को उसके और तुलसी के तलाक के पेपर्स दिखाए थे.

साथ ही उसके और अपने रिश्ते के बारे में भी बापजी को बताया था. इस बाद से मिहिर काफी दुखी होता है और नॉयना की सबके सामने खूब लताड़ लगाता है. नॉयना कहती है कि अच्छा ही तो हुआ कि मैंने सबकुछ बापजी को बता दिया. अब झूठ नहीं बोलना पड़ेगा.

अब तुम तुलसी से तलाक ले सकते हो और मुझसे शादी कर सकते हो. लेकिन, मिहिर का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है. ऐसे में नॉयना इमोशनल हो जाती है और कहती है कि चाची तो मुझे देखकर मुंह मोड़ लेती हैं. तुम तो नॉयना डार्लिंग, नॉयना डार्लिंग करके जो मुझे ताने मारते हो वो मुझे समझ नहीं आता क्या.

नॉयना कहती है मुझे दूसरी औरत का टैग मिला

मैं इस घर में तुमसे अपना नाम जोड़ने आई थी. मुझे नहीं पता था कि खुद का नाम ही खो दूंगी. नॉयना हूं ही नहीं मैं, नॉयना रही नहीं, दूसरी औरत हूं मैं. कोई मुंह पर बोलता है, कोई आंखों से बोलता है, कोई पीछे से बोलता है. मैं सबकुछ बर्दाश्त करती रही, तुम्हारे लिए.

मिहिर कहता है कि मत करो बर्दाश्त. इतना बर्दाश्त मत करो कि तुम्हारा गुस्सा मेरे परिवार की इज्जत पर निकले, मत करो बर्दाश्त. छह साल पहले मैंने जबरदस्ती की थी कि मेरे घर में आओ, मेरे परिवार के साथ रहो. तुम अपनी मर्जी से मेरे साथ रहने आई हो. मैंने कभी नहीं कहा. मैंने ना कभी तुम्हें रोका है और ना कभी रोकूंगा.

मिहिर कहता है कि इतनी प्रॉब्लम है तो जाओ ना यहां से, निकलो यहां से. नॉयना कहती है कि मुझे जाने के लिए बोल रहे हो, मैंने क्या किया है. मिहिर के कहने पर नॉयना घर से चली जाती है. नॉयना की छोटी बहन मिहिर से कहती है कि रोक लो दीदी को. क्योंकि, इस बार नहीं बचेगी वो. अगर वो कुछ कर लेती है तो उसके जिम्मेदार इस बार आप होंगे.

ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: अनुपमा का मास्टर प्लान, जाल में फंसी टीना, दिवाकर ने पाखी का तोड़ा भरोसा!

Leave a Comment