सुनील शेट्टी ने अभी तक क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, एक्टर ने किया खुलासा, बोले- ‘मैंने अहान के लिए मन्नत मांगी है जब तक ये…’

‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और ये देशभक्ति से भरी वॉर ड्रामा पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब उमड़ रहे हैं.  इस फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है. लेकिन जानकर हैरान को होगी कि दर्शकों की फेवरेट बन चुकी ‘बॉर्डर 2’ को सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखा है.

गौरतलब है कि सुनील ने इसके प्रीक्वल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ में अहम रोल प्ले किया था. वहीं ‘बॉर्डर 2’ में उनके बेटे अहान शेट्टी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने अभी तक बेटे अहान की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को न देखने की इमोशनल वजह का खुलासा किया है.

सुनील ने बेटे अहान की बॉर्डर 2 अभी तक क्यों नहीं देखी
बता दें कि पिछले हफ्ते बॉर्डर 2’ के प्रीमियर में, सुनील शेट्टी अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थे, लेकिन हॉल के बाहर ही रहे, जबकि उनकी पत्नी माना, बेटी अथिया और दामाद, क्रिकेटर केएल राहुल ने अहान के साथ फिल्म देखी. अब, सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी की इस एपिक वॉर ड्रामा के लिए मन्नत मांगी थी.  मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील शेट्टी ने मुस्कुराते हुए उस शाम को याद किया और कहा, “मैं साढ़े तीन घंटे तक थिएटर के बाहर बैठा रहा, लोगों से मिला और सभी तारीफें सुनीं.”

 

बेटे अहान की फिल्म के लिए मांगी थी मन्नत
सुनील शेट्टी ने आगे खुलासा किया कि अपने बेटे की सफलता को महसूस करने की दिली इच्छा ने उन्हें ऐसी इमोशनल कसम लेने पर मजबूर किया, उन्होंने कहा, “मैंने पहले दिन से ही कहा था कि मैं ‘बॉर्डर 2’ तब तक नहीं देखूंगा जब तक यह दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार नहीं कर लेती. मैंने अहान के लिए मन्नत मांगी थी. अब तक, मैंने एक भी फ्रेम नहीं देखा है. मुझे गलत मत समझिए, यह घमंड की बात नहीं है.”

 गौरतलब है कि एक्टर ने 1997 की ओरिजिनल फिल्म ‘बॉर्डर’ में असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौड़ का मशहूर किरदार निभाया था, जिसे जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था.

सुनील को ‘बॉर्डर 2’ के 500 करोड़ी बनने की उम्मीद
सुनील शेट्टी को भरोसा है कि कि उनके बेटे की सफलता की उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी. एक्टर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाएगी. माना को ‘बॉर्डर 2’ बहुत पसंद आई. जिस किसी ने भी यह फिल्म देखी है, उसने अहान के काम की तारीफ़ की है. मुझे खुशी है कि ‘धुरंधर’ के बाद, एक और हिंदी फिल्म ने शानदार काम किया है.”

पूरी फैमिली के साथ देखेंगे ‘बॉर्डर 2’
सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ देखने का खास प्लान बनाया है. उन्होंने कहा, “मैं इसे अहान, उसके दोस्तों और अपने परिवार के साथ देखूंगा. मैं सनी पाजी, वरुण और उन सभी को भी अपने साथ ले जाऊंगा. शायद यह उनके लिए दूसरी बार होगा, लेकिन यह मेरे लिए पहली बार होगा. मुझे नहीं पता कि मैं इसके बाद इसे कितनी बार देखूंगा. मुझे हमेशा अहान और उसके फैसलों पर प्राउड रहा है. उसे पूरा यकीन था कि ‘बॉर्डर 2’ वही फिल्म है जो वह करना चाहता था.”

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 180 करोड़ कमा लिए थे. सोमवार को इसन 59 करोड़ का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. हालांकि इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को भारत में 20 करोड़ नेट कमाए. मंगलवार को, शुरुआती अनुमानों से और गिरावट हुई है और इसका कलेक्शन 13 करोड़ तक पहुंच गया. इसके साथ, छह दिनों के बाद भारत में बॉर्डर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 213 करोड़ रुपये हो गया है.


Leave a Comment