‘शर्मनाक… अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान गिराया’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर बरसे राजनाथ सिंह

दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर देश में राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर भारत की छवि को खराब करने का आरोप लगाया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘जब पूरा विश्व भारत को एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था, तब कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान पैदा करने का रास्ता चुना.’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत  की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है.मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं.’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान गिराया: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा, ‘जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है. दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है. भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत  की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है. मैं कांग्रेस के इस कृत्य की निंदा करता हूं. भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है.’

कांग्रेस के अहंकार का जीता-जागता उदाहरण: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘यह कांग्रेस के अहंकार और हताशा का जीता-जागता उदाहरण है. सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना ही राहुल गांधी का तरीका है. हालिया ट्रेड डील  के बारे में राहुल गांधी झूठ फैलाकर भारत के विकास को रोकना चाहते हैं तो वहीं उनके कार्यकर्ता एआई समिट में बिना शर्ट के प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि 140 करोड़ भारतीयों को वैश्विक स्तर पर शर्मिंदा कर सकें.’

Leave a Comment