‘द 50’ का आगाज एक फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर होने वाला है. लेकिन, इस शो की शूटिंग 26 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है. शो में 50 सेलेब्स कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं. इन कंटेस्टेंट्स को गेम मास्टर लायन के दिए हुए टास्क को पूरा करना होगा.
इसी बीच अब ये खबर आ रही है कि एक कंटेस्टेंट घायल हो चुका है. रिपोर्ट के अनुसार सेट पर मौजूद मेडिकल टीम उस कंटेस्टेंट को अस्पताल ले गई है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इस कंटेस्टेंट का नाम रजत दलाल है. रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल को एक हाई-इंटेंसिटी स्ट्रेंथ टास्क के दौरान चोट लग गई, जिसे कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेंथ टेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था.
रजत दलाल को ट्राइसेप्स में लगी चोट
टास्क के दौरान रजत ने अचानक से करहाते हुए अपने हाथ को पकड़ा. इस दौरान स्टैंडबाय पर उपस्थित मेडिकल टीम वहां पहुंची और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गई. बता दें इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए शूटिंग भी रोक दी गई. बाद में ये पता चला कि रजत को ट्राइसेप्स में चोट लगी है और डॉक्टरों का कहना है कि अब वो गेम का हिस्सा नहीं बन सकते.
डॉक्टरों के अनुसार रजत दलाल को अब सर्जरी और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. डॉक्टरों ने ये भी कहा कि अगर रजत शो में गए और उन्होंने टास्क किया तो ये उनके प्रोफेशनल करियर के लिए ठीक साबित नहीं होगा. अब ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि रजत दलाल के फैंस के लिए ये बेहद बुरी खबर है.
क्योंकि, उनके फैंस उन्हें शो में गेम खेलते और टास्क करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. बता दें रजत दलाल को इससे पहले बिग बॉस में भी देखा जा चुका है. उस दौरान दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था. बता दें अभी तक द 50 के मेकर्स या रजत दलाल ने इस बात को लेकर किसी तरह की कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें:-भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा छोटे बेटे का बेहद ही प्यारा नाम, मतलब भी है खूबसूरत