भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी के क्रैश होने की खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी किया है. एचएएल ने साफ किया है कि तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ था, जिसकी चर्चा चल रही है, वह जमीन पर हुई केवल मामूली टेक्निकल समस्या थी. एचएएल ने साफ किया कि एलसीए तेजस दुनिया के हाईटेक फाइटर जेट्स में बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है.
HAL ने आगे कहा, मानक प्रक्रिया के मुताबिक इस टेक्निकल मुद्दे की और बारीकी से जांच की जा रही है. HAL औरभारतीय वायुसेना (IAF) साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे की ताकि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.
LCA Tejas maintains one of the world’s best safety records among contemporary fighter aircraft. As a standard operating procedure, the issue is being analysed in depth and HAL is working closely with the Indian Air Force (IAF) for a speedy resolution.
— HAL (@HALHQBLR) February 23, 2026
तेजस के क्रैश होने की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की अफवाहें सामने आई थीं. दावा किया गया कि बीती 7 फरवरी को पाकिस्तान बॉर्डर पर एक फॉरवर्ड एयरबेस पर यह हादसा हुआ, जिसमें पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया. HAL ने अब इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है और घटना को ‘अफवाह’ करार दिया.
हाल में दो तेजस हादसे के हुए शिकार
मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस विमान क्रैश हुथा था, हालांकि पालयट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था. इसके अलावा साल 2025 में भी दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की घटना सामने आईथी. इस हादसे में पायलट की जान भी चली गई थी. इस हादसे की जांच अभी भी जारी है. वहीं, भारतीय वायुसेना ने 180 एमके1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है, लेकिन डिलीवरी में लगभग दो साल देरी से चल रही है.