पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस और चहेती एक्ट्रेस सोनम बाजवा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और पोस्ट के जरिए लोगो के दिल में राज करती है. अब उन्होंने पंजाब इंडस्ट्री से बॉलीवुड की ओर रुख किया है, और यहा पर भी लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की बेहद तारिफ कर रहे है.
इस बार अभिनेत्री ने गुरुवार को एक पोस्ट कर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर किया. ये तस्वीर काफी सादगी से भरी थी जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे है. पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को कहा की वे कभी जिंदगी को परफेक्ट दिखाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि ये मानती है की ईश्वर के कृपा से गुजर जाती है.
वहीं उन्होंने पोस्ट पर लिखा “मै कभी ऐसा न दिखूं की मेरी जिंदगी बेहद परफेक्ट है बल्कि हमेशा से ये ही दिखे कि सब ऊपरवाले की सब मेहरबानी है और सब कुछ उन्होंने ही संभाला है.”उनके इस पोस्ट को लेकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे है, और उनकी बात को इंस्पायरिंग बता रहे है.
फिलहाल एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रही है. और उनकी हाल ही में 23 जनवरी को बॉर्डर 2 रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अचछा रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म में सोनम बाजवा के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, आन्या, मेधा राणा, मोना सिंह और अहान शेट्टी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में है. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 295 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
बॉर्डर 2 के अलावा सोनम बाजवा हाउसफुल 5 (2025) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके अलावा बागी 4(2025) और एक दीवाने की दीवानियत (2025) जैसे बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है.सोनम बाजवा ने 2025-2026 के बीच ही बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति मजबूत की है और वह 100 करोड़ से अधिक की कमाई वाली फिल्मों का हिस्सा रही हैं.