टीवी शो ‘रामायण’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सादगी भरे अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था. ‘सीता’ के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी कई लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं. अब उनकी जिंदगी में एक नया चैप्टर जुड़ गया है. उनकी बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो गई है, और इसके साथ ही दीपिका चिखलिया सास बन गई हैं. एक्ट्रेस ने शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें दुल्हन बनी जूही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.