Friday Box Office: फ्राइडे को ‘ओ रोमियो’ कर रही कमाल, ‘बॉर्डर 2’ भी नहीं थक रही, जानें- ‘मर्दानी 3’ सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन

शुक्रवार, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी 2 रिलीज होनी थी. हालांकि फिल्म पर चल रहे विवाद के चलते हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर 15 दिन का स्टे लगा दिया है. ऐसे में इस फ्राइड कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज नही हुई है. इस वजह से सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों जिनमें ओ रोमियो से लेकर बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 तक शामिल हैं उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है. दरअसल कोई नहीं फिल्म रिलीज न होने से इन फिल्मों केो कमाई का मौका मिल गया है. ऐसे में जानते हैं फ्राइडे को इन फिल्मों के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ 

अस्सी का फ्राइडे का कलेक्शन
तापसी पन्नू स्टारर अस्सी ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 6.95 करोड़ की कमाई की है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अस्सी ने रिलीज के 8वें दिन दोपहर 1 बजे तक 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया है. ( रात 10.30 बजे के बाद फाइनल आंकड़े आएंगे.)
  • इसी के साथ अस्सी का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 6.98 करोड़ रुपये हो गया है. 

ओ रोमियो के तीसरे फ्राइडे का कलेक्शन? 
ओ रोमियो को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं इस दौरान शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की है.  वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं कोई नई रिलीज न होने से इस फिल्म को फ्राइडे का पूरा फायदा मिल रहा है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ओ रोमियो ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को दोपहर 1 बजे तक 0.09 करोड़ का कलेक्शन किया है. (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े
  • इसी के साथ ओ रोमियो की 15 दिनों की कमाई फिलहाल 61.64 करोड़ रुपये हो गई है.

बॉर्डर 2 का छठे फ्राइडे का कलेक्शन
सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज के 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया हैं.

  • वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 36वें दिन यानी छठे फ्राइडे को 1 बजे तक 0.02 करोड़ कमाए हैं ( रात 10.30 बजे अपडेट होंगे फाइनल आंकड़े)
  • इसी के साथ फिल्म की 36 दिनों की कुल कमाई अब 326.92 करोड़ रुपये हो गई है. 

मर्दानी 3 ने पांचवें फ्राइडे कितनी की कमाई
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर चुकी है. इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में 2.32 करोड़ कमाए हैं.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को दोपहर 1 बजे तक 0.02 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्मकी 29 दिनों की कुल कमाई अब 48.64 करोड़ रुपये हो गई है.

 

Leave a Comment