बीते दिनों ही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान आकांक्षा अपने को-स्टार्स कुंवर अमरजीत सिंह और अली हसन के साथ यहां पहुंची थीं. इस प्रीमियर के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें आकांक्षा अपने को-एक्टर्स ेक साथ डांस कर रही थीं. ये डांस वीडियो थोड़ा ज्यादा कोजी हो गया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल भी होना पड़ा. अब खुद आकांक्षा ने खुलासा किया है कि वो इस दौरान बिलकुल भी कम्फर्टेबल नहीं थीं.
‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रीमियर में नहीं थीं कम्फर्टेबल
हाल ही में आकांक्षा ने हॉटरफ्लाय के साथ एक पॉडकास्ट किया है. इस दौरान उन्होंने अपने करियर, लाइफ जर्नी, बोल्ड अंदाज, ट्रोल्स, कास्टिंग काउच हर एक मुद्दे पर खुलकर बात की है. इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपनी सीरीज के प्रीमियर के दौरान हुए ऑकवर्ड मोमेंट पर भी बात की है और बताया है कि उस दौरान वो बिलकुल भी कम्फर्टेबल नहीं थीं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके को-स्टार्स को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए था.
क्या बोलीं आकांक्षा?
आकांक्षा से जब पूछा गया कि क्या वो उस डांस में कम्फर्टेबल थी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘क्या कोई लड़की उस सिचुएशन में कम्फर्टेबल हो सकती है?’ आगे आकांक्षा ने कहा सच कहूं तो उस ईवेंट के बारे में बात हुई थी. हमें बताया गया था कि एक प्रमोशनल ईवेंट होगा उसमें लाइव ऑडियंस होगी. जब ऑडियंस के सामने ट्रेलर पिले किया गया, तब हमें ऑडियंस से खूब तालियां मिलीं. फिर हमने एक गाना रिलीज किया. हमने अपने प्रमोशन के लिए एक रील शूट की थी, तो ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हमसे कहा गया कि उस रील को यहां रीक्रिएट करें’.
पहले नहीं बताया डांस करना पड़ेगा
आगे आकांक्षा ने ये भी बताया कि उनकी ड्रेस की वजह से भी वो डांस नहीं कर पा रही थीं. क्योंकि उन्हें ये नहीं बताया गया था कि उन्हें डांस भी करना होगा, ऐसे में वो डांस करते वक्त ज्यादा हिल नहीं पा रही थीं और एक हाथ से ड्रेस पकड़ रही थीं और एक हाथ से डांस कर रही थीं.
‘मेरे को-एक्टर्स को सोचना चाहिए था’
आकांक्षा ने इस दौरान अपने को-एक्टर्स के लिए भी कहा कि उन्हें उनके बारे में सोचना चाहिए था. आकांक्षा बोलीं, ‘ऑडियंस बहु एंजॉय कर रही थी तो मेरे को-एक्टर्स थोड़े ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे. शायद उन्हें लगा ऑडियंस को एंटरटेन करना है और फिर चीजें थोड़ी हाथ से निकल गईं. वो ये बात पूरी तरह से भूल गए कि आपकी अपने को-एक्टर के प्रति जिम्मेदारी है, खासकर तब जब आप मीडिया और ऑडियंस के सामने हैं.’ आगे आकांक्षा ने ये भी साफ किया कि वो अपने को-एक्टर्स के इरादों पर कोई सवाल नहीं उठा रही हैं. लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि उन दोनों को थोड़ा सोचना चाहिए था.