Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: मिहिर की होगी डेथ , तुलसी होगी विधवा? पेरेंट्स को बर्बाद कर गायब होगा गौतम

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों खूब धमाल देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक तुलसी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शो में अब तक देखने को मिला कि गौतम की वजह से परी अपने तलाक का केस हार जाती है. उसके बाद रणविजय और गौतम मिलकर जीत का जश्न मनाते हैं.

वहीं, तुलसी खूब रोती है. गौतम भी अब वापस लौटने का फैसला करता है. हालांकि, उससे पहले वो नॉयना को खूब जलील करता है. इस बीच शो में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जल्द ही देखने को मिलेगा कि मिहिर को पता चलता है कि उसका बिजनेस डूब गया है.

मिहिर को लगता है तुलसी उसे बचा लेगी

उसको बिजनेस बेचने तक की नौबत आ जाती है. हालांकि, मिहिर को लगता है कि तुलसी उसे और उसके बिजनेस को बचा लेगी. मिहिर को एहसास होगा कि तुलसी के पास जरूर कोई ना कोई प्लान होगा. इस बात को सुन नॉयना परेशान हो जाती है. उसके बाद नॉयना अब मिहिर से दूरी बनाने की कोशिश करेगी.

नॉयना को समझ आ जाएगा कि अब शांति निकेतन में उसकी दाल नहीं गल सकती.मिहिर की बर्बादी होते गौतम गायब हो जाएगा. वहीं, बेटी के नाम पर रणविजय अब परी को परेशान करेगा.लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार मिहिर का तगड़ा एक्सीडेंट हो जाएगा. एक्सीडेंट में मिहिर बुरी तरह से घायल हो जाएगा, जिसे सुन तुलसी को सदमा लग जाएगा.

रिपोर्ट के अनुसार तुलसी जल्द ही विधवा होने वाली है. इलाज के दौरान उसकी जान चली जाएगी. मिहिर की ऐसी हालत होने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी तुलसी के कंधों पर आने वाली है.शो की कहानी में जल्द ही सबकुछ बदलने वाला है. वो दिन दूर नहीं है जब मिताली और ऋतिक का भी तलाक हो जाएगा. जल्द ही ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी की शुरुआत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:-Anupama Writtren Update: मरने के बाद भूत बन रजनी को डराएगी ‘अनुपमा’, अनुज की वापसी से शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट!

Leave a Comment