कई जगहों पर बैन हैं सपना चौधरी, हरियाणा की डांसिंग क्वीन का खुलासा, बोलीं- 35 केस हैं दर्ज

सपना चौधरी ने हाल ही में द 50 शो में शिव ठाकरे से बात करती हुई नजर आईं. इस दौरान उन्होंने डांसर के तौर पर अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने अपनी लाइफ के उस डार्क फेज को याद किया, जब वो करियर की शुरुआत कर रही थीं.

बात करते हुए सपना ने कहा कि अभी तक उनके ऊपर 35 केस रजिस्ट्रड है और वो कुछ एरिया में डांस नहीं कर सकतीं. क्योंकि, वहां पर वो बैन हैं. सपना ने बताया कि 2018 के बाद उन्होंने बड़े शोज करने शुरू कर दिए. यहां तक कि वो बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं.

लेकिन, इससे पहले उनके लिए चीजें आसान नहीं थीं. उससे पहले इवेंट्स में काफी ड्रामा हुआ करता था. भगदड़ मच जाया करती थी, लोग कुर्सी फेंकने लगते थे. सपना ने कहा,’मेरे ऊपर 35 केस है, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ हो गई.मैं बापत, बारोड और मेरठ में बैन हूं.मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी.’

एक और दर्दनाक घटना को याद करते हुए सपना ने कहा कि एक वक्त था जब वो फाइनेंशियल तौर पर स्ट्रगल कर रही थीं. उन्हें एक काम मिला और बिना डिटेल्स जानें उन्होंने उसे करने के लिए हामी भर दी.

खुलेआम हथियार रखा था

सपना ने बताया कि शाम तक वो अपनी मां के संग वेन्यू पर पहुंच गईं. वो एक फार्म हाउस था. सपना ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,’जैसे ही हम अंदर गए, हमने देखा कि 25-25 टेबल का सेटअप है और सिर्फ पीछे दो ही चेयर थी. हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखा हुआ था. वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर जैसे लग रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे अभी-अभी जेल से छूटकर आए हैं और उसी का जश्न मना रहे है.’  

सपना ने कहा,’ परफॉर्मेंस के दौरान उनमें से एक गैंगस्टर बार-बार आकर उनके कान में कुछ कह देता था.जब उनकी मां ने वहां से जाने के लिए रिक्वेस्ट किया तो उन्होंने डांस करने के लिए कहा. जान बचाने की डर से सपना डांस करने के लिए राजी हो गईं. उसमें से एक गैंगस्टर उनके पास आया और गाल पर किस करके भाग गया.’

सपना ने बता,’ वो तुरंत वहां से भागीं और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं. उन्होंने कहा कि अब वो ये सब नहीं करेंगी. उसके बाद उनकी मां ने गैंगस्टर से कहा कि आपने किसी की बेटी  और बहन को यहां बुलाया और अब ऐसी हरकत कर रहे हो. ये ठीक नहीं है.’ सपना ने बताया कि वो गेट की तरफ जा रही थीं और अपनी मां से कह रही थीं कि ये लोग हमें मार देंगे. लेकिन, उनकी मां नहीं रुकीं, दोनों गेट से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठीं और घर के लिए निकल गईं.

 

ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये फिल्म, OTT पर बनी लोगों की फेवरेट, ट्रेडिंग लिस्ट में मचा रही धमाल

 


Leave a Comment