पंजाबी इंडस्ट्री की चहेती सोनम बाजवा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है. वे इसके अलावा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती है. वे अपने सिंपल लुक और सादगी से सबका दिल जीत चुकी है. सोनम की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. उनके लुक को लेकर कोई भी भ्रम या धोखे में पड़ जाए की वो अपने फिटनेस को लेकर बेहद सीरियस है या रोज वर्कआउट करती होगी. पर जबकि सच्चाई तो इसका बिल्कुल उल्टा है.
सोनम बाकी एक्ट्रेस की तरह बिल्कुल क्रैश डाइट नही करती है बल्कि वे नॉर्मल डाइट या बैलेंस डाइट को फॉलो करती है. उनहें चाय, गोलगप्पे को बहुत शौक से खाती है बिना किसी टेंशन के. सोनम कहती है की “मैं सच में खाने की बहुत शौकीन हूं, मुझे खाना इतना पसंद है कि मैं बता भी नहीं सकती”. सोनम ये भी कहती है की उन्हें मीठा बहुत पसंद है. फल में आम और मिठाइयाँ उनकी फेवरेट में आती है. और कभी ऐसा हो और ये दोनो न मिले तो वे आइसक्रीम का भी जायका उठा लेती है.
सोनम को चाय है बेहद पसंद
मिठे के अलावा सोनम को चाय से बहुत ज्यादा प्यार है वो सुबह चाय पीना बेहद पसंद करती है. उनहे पता है कि रोज चाय पिना नही चाहिए फिर भी वे अपने आप को चाय पिने से नही रोक पाती है. इसके अलावा वे नाश्ते में परांठे, तंदुर और अंडे सब बहुत शौक से खाती है.
वहीं लंच में उनहें घर का सिंपल खाना जैसे दाल, रोटी, सब्जी सब खाना ज्यादा पसंद है. सोनम कहती है उनहें इंडियन फूड खाना बेहद सुकून देता है. और वही रात में शुटिंग के दौरान अगर उन्हें देर हो जाए तो वो बहुत हल्का खा कर सोना पसंद करती है चाहे वो सलाद ही क्यों न हो.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम बाजवा इन दिनों बॉर्डर 2 में नजर आ रही हैं. इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग तो की ही है, लेकिन बेहद ही खूबसूरत भी लगी हैं. दिलजीत दोसांझ के संग उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई है.