Naagin 7 का TRP में महा-धमाका, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को चटाई धूल, ‘अनुपमा’ की गिरी रेटिंग

टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शक हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार करते हैं. ऐसे में इस हफ्ते भी बार्क ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, इस लिस्ट को देख आप जरूर हैरान रह जाएंगे. क्योंकि, इस बार टीआरपी में काफी उल्ट फेर देखने को मिल रहा है. इसके पीछे की वजह है कि हाल ही में शुरू हुए नागिन 7 ने कई टॉप शोज को मात दे दिया है और नंबर 1 की गद्दी हासिल कर ली है. चलिए एक नजर डालते हैं इस हप्ते की टीआरपी लिस्ट पर..

नागिन 7

एकता कपूर के शो नागिन 7 का हाल ही में प्रीमियर हुआ है. लेकिन, टीवी पर इस शो ने ऐसी धाक जमाई है कि बड़े-बड़े शोज का बेड़ा-गर्क हो गया है. 2.4 रेटिंग के साथ नागिन 7 ने नंबर 1 की पोजिशन पर अपना कब्जा कर लिया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस हफ्ते नंबर 1 से नंबर 2 की पोजिशन पर आ चुका है. जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न की वजह से शो ने नंबर 1 पर कब्जा कियाहुआ था. लेकिन, इस बार नागिन 7 ने इसे मात दे दिया है. ऐसे में ये शो 2.2 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ चुका है.

अनुपमा

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल हो चुका है. कई महीनों तक टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाला ये शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है. शो को 2.2 रेटिंग मिली है.

तुम से तुम तक

शरद केलकर के शो तुम से तुम तक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. ये शो इस बार भी 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 4 पर है. आपको बता दें पिछले कई महीनों से ये शो टॉप 5 में बना हुआ है.

वसुधा

टीवी सीरियल की कहानी इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है कि ये शो अब टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो चुका है. वसुधा ने 1.9 रेटिंग के साथ पहली बार 5वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है.

जानें कौन से शोज को टॉप 10 में मिली जगह

गंगा माई की बेटियां ने इस बार टीआरपी लिस्ट में 1.9 के साथ नंबर छह पर अपनी जगह बनाई है. वहीं, उड़ने की आशा:सपनों का सफर को 1.8 रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला है. लाफ्टर शेफ ने 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में आठवां स्थान हासिल किया है. वहीं, 1.7 रेटिंग के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है नौवें स्थान पर आ चुका है. उड़ने की आशा 1.6 रेटिंग के साथ टीआऱपी लिस्ट में दशवें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर बमफाड़ एंटरटेनमेंट , रिलीज हुई ‘धुरंधर’, ‘दलदल’ सहित ये शानदार फिल्में-सीरीज


Leave a Comment