टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ साल 2020 से ही दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है. सीरियल की कहानी एक आम सी साधारण गृहिणी की कहानी थी. जो अब तो बिलकुल भी आम नहीं रही है. अनुपमा एक सीधी- सादी गृहिणी से पहले सेलिब्रिटी बनी, फिर शेफ बनी, फिर डांसर बनी, फिर इसी तरह उसने अलग- अलग अपने प्रोफेशन बदले हैं. अनुपमा गुंडों से लड़ जाती है, नेताओं से भिड़ जाती है और क्या- क्या नहीं कर जाती है. अपने ऐसे ही बड़े- बड़े कारनामों के चलते अनुपमा कई दमदार डायलॉग्स भी मारती है, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. यहां दिखाते हैं आपको ‘अनुपमा’ के पांच वायरल डायलॉग्स जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए और उनपर भर- भरकर रील बनी हैं.
‘घुमा घुमा के मारूंगी’
हाल ही में ‘अनुपमा’ का एक लेटेस्ट डायलॉग तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना अपोनेंट रजनी देसाई (रिंकू धवन) को जमकर फटकार लगा रही हैं. अनुपमा का ये डायलॉग आपको ‘दबंग’ के ‘चुलबुल पांडे’ की याद दिला देगा. इस दो मिनट लंबे डायलॉग में अनुपमा कहती हैं, ‘मारूंगी तुझे, बालों से पकड़ के, छोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मरूंगी. तुझे घुमा घुमा कर मारूंगी, गिरा गिराकर मारूंगी, दौड़ा दौड़ाकर मारूंगी, भगा भगाकर मारूंगी, जूता भिगोके मारूंगी, सैंडल तोड़ के मारूंगी, सारी लिहाज छोड़ के मारूंगी. दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी और अगर पैर थक गए तो बातों से मारूंगी. इतना मारूंगी इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा के किस- किस हड्डी पर किस- किस चोट पर ध्यान दूं. बहुत मारूंगी’.
अरे बाप रे बार! सबसे पहले तो रुपाली गांगुली को सैल्यूट है जो वो इतना बड़ा डायलॉग एक सांस में बोल देती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीन को लेकर फैंस भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. कई लोग रुपाली को सनी देओल बता रहे हैं, तो कई लोग सलमान खान.
इससे पहले भी शो से रुपाली गांगुली के ऐसे डायलॉग्स वायरल हो चुके हैं. आइये देखते हैं कौन- कौन से हैं ये डायलॉग्स…
‘आपको क्या?’
अनुपमा जब वनराज से तलाक ले रही थी, उसी दौरान उसने एक ऐसा डायलॉग मारा था, जिसपर मीम्स की बाढ़ आ गई थी. इंस्टाग्राम पर लोगों ने इस डायलॉग पर जमकर रील्स बनाई थीं. ये डायलॉग था, ‘मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं, हंसुं, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली जाऊं, किसी के साथ जाऊं, जब जाऊं, जैसे भी जाऊं, आपको क्या?’ ये डायलॉग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. रियल लाइप में भी कोई किसी से पूछता कि, ‘कहां जा रही हो या कहां से आ रहे हो’ तो यही डायलॉग उसे सामने वाले इंसान से सुनने को मिलता था.
‘कैसा बेटा है तू?’
अनुपमा को तोषू ने कितना परेशान किया है ये तो शुरू से ही हम देख रहे हैं. अनुपमा ने अपने निकम्मे बेटे को वैसे तो कई बार पांच पन्नों का भाषण सुनाया है. लेकिन निकम्मा बेटा वाला डायलॉग काफी वायरल हुआ था. अनुपमा तोषू को कहती है, ‘कैसा बेटा है तू? निकम्मा, ना-शुकरा, बदतमीज, बेशरम, घटिया, गिरा हुआ, फ्रॉड, सेलफिश बेटा!’ ये डायलॉग तो सारी माओं का फेवरेट बन गया है.
‘आग लगा दे इन पैसों को’
जब अनुपमा की बेटी पाखी अपने पापा के रेस्टोरेंट से बहुत सारा खान मंगवाती है. तब अनुपमा अपनी बेटी को सबक सिखाने के लिए उसके हाथ में माचिस रखती है और पैसे रखती है और उससे कहती है कि इन पैसों में आग लगा. इस एक छोटे से डायलॉग ने ही सोशल मीडिया पर जमकर पॉपुलैरिटी पाई थी.
‘आपकी कोई गलती नहीं होती’
अनुपमा वनराज को ये डायलॉग बोलती है जब वो उसे डांट रहा होता है, अनुपमा कहती है, ‘हर बार आपको मेरी ही गलती लगती है, बच्चों के मार्क्स कम आए तो मेरी गलती, आप ऑफिस में लेट हो जाएं तो मेरी गलती, आपकी कोई गलती नहीं होगी?’ ये वो समय था जब अनुपमा की वनराज के सामने आवाज भी नहीं निकलती थी. ऐसे में ये डायलॉग खूब वायरल हुआ था.