बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज, 6 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और खूब प्यार लुटाया. बहन खुशी कपूर, सोनम कपूर से लेकर राम चरण तक कई सितारों ने उन्हें खास अंदाज में विश किया. फैंस भी उनकी तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
खुशी कपूर ने लुटाया प्यार
खुशी कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की और लिखा, ‘मेरी बहन, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सलाहकार, मेरी टीचर और मेरी हर शरारत की पार्टनर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. तुम हमेशा सबसे अच्छी इंसान रही हो और आज जो मैं हूं, मुझे वैसा बनने में तुम्हारा बहुत बड़ा हाथ है. तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि हर जन्म में मुझे तुम्हारा साथ मिले. आई लव यू.’
अंशुला कपूर ने यूं किया विश
अंशुला कपूर ने पोस्ट शेयर कर जाह्नवी कपूर को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जाह्नवी. तुमसे बहुत प्यार है. तुम जैसी हो, वैसी ही हमारी लाइफ में प्यार, मस्ती, खुशी और थोड़ी सी शरारत भी लेकर आती हो. उम्मीद है कि ये साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए, ऐसा सुकून दे जो हमेशा तुम्हारे साथ रहे और तुम्हारे सभी सपने सबसे अच्छे तरीके से पूरे हों.’

सोनम कपूर ने किया विश
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जाह्नवी के साथ एक खास तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया. सोनम ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैपी बर्थडे जाह्नवी लव यू.’

राम चरण ने भी शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके अपोजिट साउथ स्टार रामचरण हैं. इस खास मौके पर उन्होंने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया फिल्म ‘पेड्डी’ के दौरान हुए जान्हवी के कुछ खास पलों की रील शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थ डे, अचियम्मा’ तुम्हारा काम के प्रति जुनून देख कर बहुत अच्छा महसूस हुआ. तुम्हारा ये साल अच्छा गुजरे.’
फिल्म ‘पेड्डी’ के निर्देशक ने किया विश
फिल्म ‘पेड्डी’ के निर्देशक बुची बाबू सना ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया. ‘पेड्डी’ की शूटिंग के अनुभव को शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि जान्हवी के साथ उन्हें काम करना बेहद पसंद आया. फिल्म नें उनका किरदर ‘अचियम्मा’ एक मजबूत रोल है जो फैंस को काफी पसंद आएगा.
Wishing you a very Happy Birthday #JanhviKapoor ❤️🥳
Loved working with you and super excited for the world to see your powerful avatar as Achiyamma on screen🔥#Peddi pic.twitter.com/udxd4CvvYR
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) March 6, 2026