रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ बीते दिन यानी कि 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन ही अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दिया है. ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज के महज एक हफ्ते बाद ये फिल्म रिलीज हुई है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी बज भी रहा कि क्या ये ‘बॉर्डर 2’ की आंधी को झेल पाएगी. हालांकि रानी मुखर्जी ने भी साबित कर ही दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं.
‘मर्दानी 3’ की पहले दिन की कमाई
शुक्रवार को रिलीज हुई रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने दर्शकों अपनी ओर खींचने में थोड़ी सी मेहनत की. ये फिल्म साल 2014 में आई ‘मर्दानी’ की तीसरी किश्त है, जिसमें रानी का दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार बहुत पसंद किया जाता है. फिल्म को पहले ही दिन क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले दिन सैकनिक के मुताबिक लगभग 4 करोड़ की कमाई की है.
‘मर्दानी 3’ का हर दिन का कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की थी. तो वहीं दूसरे दिन का आंकड़ा अब तक लगभग 5 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन दोपहर तीन बजे तक 1.52 करोड़ की कमाई कर ली है. (ये आंकड़ें लाइव अपडेट हो रहे हैं. रात 10 बजे फाइनल कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे)
फिल्म के बारे में
बता दें कि ‘मर्दानी 3’ यशराज फिल्म्स के बैनरतले बनी है. इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी मुख्य किरदारों में हैं. ये फिल्म बच्चियों की तस्करी की कहानी दिखाती है. जिसमें करप्ट पुलिस कल्चर को भी खुले तौर पर दिकाया गया है. फिल्म में रानी का किरदार शिवानी इन लड़कियों की तस्करी का पता लगाता है और इन्हें बचाता है. यहां पढ़ें रिव्यू