69 की उम्र में वेटरन एक्ट्रेस कल्पना अइय्यर किया ‘रम्बा हो’ पर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के साथ ही 70 के दशक का एक गाना ‘रम्बा हो’ एक बार फिर से ट्रेंड में आ गया. इस गाने पर लोगों ने खूब सारी रील बनाईं और शेयर की हैं. अब हाल ही में इस गाने पर वेटरन एक्ट्रेस कल्पना अइय्यर ने स्टोज पर डांस किया है. कल्पना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कल्पना अइय्यर की उम्र 69 साल की है, इस उम्र मं वो इस गाने पर जिस तरह से थिरक रही हैं वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. कल्पना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा रहा है. एक्ट्रेस इस वीडियो ने नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी हैं. ये वीडियो किसी की शादी का है, ये शादी उनके किसी फैमिली मेंबर की ही है. यहां देखें वीडियो:

कल्पना की हो रही जमकर तारीफ

इस गाने पर कल्पना को थिरकता हुआ देखकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की कमेंट्स की लाइन लग गई है. लो कल्पना के इस उम्र में जोश और जज्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं. कमेंट में यूजर्स कल्पना को रॉकस्टार बता रहे हैं. तो वहीं वीडियो में सामने बैठी ऑडियंस भी इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रही है.

असली गाने में भी थीं एक्ट्रेस

बता दें कि ये गाना साल 1977 में आई फिल्म ‘अरमान’ का गाना है. इस गाने के ओरिजिनल वीडियो में भी कल्पना अइय्यर ने डांस किया था. उस समय का उनका जोश और आज का जोश, दोनों में कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है. इस गाने को उषा उत्थुप ने गाया था. ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद ये गाना एक बार फिर से ट्रेंड का हिस्सा बन गया और अब कल्पना के इस डांस वीडियो को देख लोग बहुत खुश हो रहे हैं. 


Leave a Comment