रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच फिल्म में लीड रोल निभाने वाली सारा अर्जुन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में सारा अर्जुन को बताते हुए देखा जा रहा है कि उनके अनुसार रियल धुरंधर कौन है.
सारा अर्जुन ने बताया असली धुरंधर का नाम
सारा अर्जुन ने जवाब दिया है वो आपको हैरान कर देगा.दरअसल,सारा अली खान एक इवेंट में पहुंची थीं. एक्ट्रेस ने इस इवेंट के दौरान बात करते हुए कहा,’आज जो धुरंधर बनी है वो आपकी वजह से बनी है और मैं हमेशा कहती रहूंगी कि असली धुरंधर और सबसे बड़ा धुरंधर तो हमारी ऑडियंस है.’
सारा का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सारा अर्जुन की क्यूटनेस देख फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. सारा के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस के अंदर धुरंधर 2 को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
Sara Arjun – asli dhurandhar aur sabse bada dhurandhar hamare audience hai ✌️ She is so cute 🤏 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2 pic.twitter.com/3uRbeXNsyL
— 🧨 (@sapphiirepixie) March 17, 2026
ये तो हर कोई जानता है कि धुरंधर को कितना पसंद किया गया है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. ऐसे में धुरंधर 2 के साथ भी यही उम्मीद की जा रही है. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है.
सारा अर्जुन का ही नहीं रणवीर सिंह का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, 17 मार्च को आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने बेहद ही शानदार परफॉर्मेंस दी. इवेंट के दौरान रणवीर सिंह हवा में फायरिंग करते हुए नजर आए.
उन्होंने इस दौरान अपने करिदारों हमजा और जसकीरत सिंह रंगी की याद दिलवा दी. रिलीज से पहले पहले ही धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में खूब दीवानगी देखने को मिल रही है. एडवांस बुकिंग में भी ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है.
ये भी पढ़ें:-आवेज दरबार ने नगमा संग किया ब्रेकअप कंफर्म? बोले,’बहुत सारी बातें हैं’