नोरा फतेही के विवादित गाने पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- ‘स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी नहीं परोस सकते’

संजय दत्त की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर’ जब से रिलीज हुआ, तभी से ये विवादों से घिर गया. इस गाने को लेकर लगातार हो रहे विवाद के बाद अब केंद्र सरकार ने भी इस पर बड़ा एक्शन लेने की ठानी है. लोकसभा में चल रहे सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैषणव ने इस मुद्दे के बारे में बात की और बताया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी नहीं परोसा जा सकता है.

केंद्र सरकार ने लगाया गाने पर प्रतिबंध
लोकसभा में इस गाने के मुद्दे को समाजवादी पार्टी के सांसर आनंद भदौरिया ने उठाया था. जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते जवाब दिया और बताया कि गाने को पहले ही बैन किया जा चुका है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैषणव ने सदन में कहा कि, ‘मैं पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन इसे पूरी तरह से निरंकुश नहीं किया जा सकता है. इसे समाज और संस्कृति के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए’.

लिरिक्स को लेकर हो रहा है विवाद
बता दें कि नोरा फतेही के इस गाने के लिरिक्स को लेकर ये विवाद छाया हुआ है. इसके आपत्तिजनक और अश्लील लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है. हालांकि ये मामला अब तक भी गर्माया हुआ है. जिसे देखते हुए सरकार ने भी इसे पूरी तरह से बैन कर दिया है.

लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी
इस पूरे विवाद के बाद इस गाने को लिखने वाले लिरिक्स राइटर रकीब आलम ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि ये लिरिक्स उन्होंने नहीं लिखे हैं, बल्कि फिल्म क निर्देशक ने खुद लिखे हैं. उन्होंने इसका कन्नड़ भाषा से हिंदी भाषा में केवल अनुवाद किया है. उन्होंने ये भी कहा कि यदि इस गाने के लिरिक्स से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची हैं तो वो खुद इसके लिए माफी मांगते हैं.


Leave a Comment