‘धुरंधर 3’ को लेकर आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट, कहा- ‘क्रेडिट्स खत्म होने तक सीट मत छोड़ना’

‘धुरंधर 2’ फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है, कि आदित्य धर के एक पोस्ट ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज कर दी है. 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है, इससे पहले एक दिन पहले ही आदित्य धर ने एक ट्वीट कर दर्शकों से अपील की है कि वो इस फिल्म के एंड क्रेडिट देखने तक अपनी सीट ना छोड़े. इस पोस्ट के बाद से ही लोगों के बीच अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. क्योंकि ‘धुरंधर 2’ के बारे में भी ‘धुरंधर’ के पोस्ट क्रेडिट में ही पता चला था.

आदित्य का बड़ा हिंट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले आदित्य धर ने अपने आधिकारिक x (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इसक पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है. और हां एक बात और. क्रेडिट्स पूरे होने तक अपनी सीट्स को बिलकुल भी ना छोड़े.’ इस एक लाइन ने लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अभी तक ‘धुरंधर 2’ देखी भी नहीं है और सीधे ‘धुरंधर 3’ के लिए हिंट मिलना, ये बेहद एक्साइटिंग है.

 


Leave a Comment