राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. उनके लंबे समय से राहुल मोदी संग अफेयर की खबरें हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. हाल ही में एक्ट्रेस की राहुल संग शादी की खबरें चर्चा में थी. अब उनकी आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने इस पर रिएक्ट किया है.

श्रद्धा की शादी की खबरों पर आंटी ने किया रिएक्ट

Free Press Journal से बातचीत में श्रद्धा की शादी की खबरों पर तेजस्विनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘सच में, मुझे इसके बारे में नहीं पता है. मुझे आईडिया नहीं.’

तेजस्विनी ने श्रद्धा के इंडस्ट्री में फैमिली लेगेसी को बढ़ाने को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘ये बहुत लवली फीलिंग है. मुझे लगता है कि सभी ने एड किया है. पद्मिनी कोल्हापुरे पहली थीं. जो पद्मिनी ने स्टारडम देखा है वो एरा अलग था. आप उसे इससे  कम्पेयर नहीं कर सकते जो अभी का समय है. और श्रद्धा इसे आगे लेकर गई हैं. हम बहुत खुश हैं जिस तरह से फैमिली का नाम आगे बढ़ाया गया है.’

श्रद्धा और राहुल की बात करें तो दोनों के 2024 से साथ में होने की कबरें हैं. उन्हें कैजुअल्स आउटिंग और डिनर्स डेट्स पर स्पॉट किया गया. इन खबरों पर सबसे पहले तब नोटिस किया गया जब वो दोनों डिनर डेट पर गए थे और उन्हें साथ में फोटो खिंचवाते हुए देखा गया था. इसके बाद वो बार-बार नजर आते रहे.

इन फिल्मों में दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के काम की बात करें तो उन्होंने 2010 में एक्टिंग डेब्यू किया था. वो फिल्म तीन पत्ती में दिखी थीं. इसके बाद वो लव का द एंड में नजर आईं. श्रद्धा को सबसे ज्यादा फेम फिल्म आशिकी 2 से मिला. इसके बाद उन्होंने गोरी तेरे प्यार में, एक विलेन, हैदर, उंगली, बागी, ए फ्लाइंग जट, रॉक ऑन 2, ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, बागी 3, भेड़िया, छिछोरे, तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्में की. पिछली बार वो फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थीं. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. अब वो फिल्म ईथा में दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग चल रही है.

Leave a Comment