1300 करोड़ कमा चुकी ‘धुरंधर’ को इस OTT पर देखें, 70 दिनों तक थियेटर पर रणवीर सिंह ने किया राज

जल्द ही ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में  रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. ऐसे में अगर आपने इसका पहला पार्ट अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये आप ऑनलाइन कहां देख सकते हैं 

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
  • फिल्म में 70 दिनों तक थिएटर में धमाल मचाया था.
  • फिल्म ने इंडिया में 839.05 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया.

स्टारकास्ट के बारें में 
‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं. सभूी कलाकारों ने फिल्म में जबरदस्त प्रदर्शन किया.

1300 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर' को इस OTT पर देखें, 70 दिनों तक थियेटर पर रणवीर सिंह ने किया राज

अक्षय खन्ना का गाना सुपरहिट हुआ
‘धुरंधर’ फिल्म में अक्षय खन्ना का एंट्री सीन और उस पर बजने वाला गाना ‘फासला’ सोशल मीडिया पर काफी सुपरहिट हुआ. इस फिल्म में उनके स्वैग और डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

ओटीटी पर कहां देखें ‘धुरंधर’? 
बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में अवेलेबल है. इसे दर्शको का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. 

‘धुरंधर 2’ के बारे में
आपको बात दे ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफतला के बाद अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आ रहा है, जो 19 मार्च को रिलीज किया जायेगा. फिल्में में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.  

कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार देखने को मिला. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शंस सीन्स देखने को मिले. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म में को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज दिख रहा है. 

Leave a Comment