आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ थिएटर में लग गई है. फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म कैसी बनी है.
‘धुरंधर 2’ रिव्यू लाइव अपडेट्स…
- कॉकटेल सॉन्ग के साथ शुरू हुई धुरंधर 2.
धुरंधर 2 की कास्ट
आदित्य धर ने फिल्म को बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वो फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं. कहानी फ्लैशबैक में भी चलेगी. इस फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में हैं. सारा अर्जुन यलीना जमाली के रोल में हैं. आर माधवन अजय सान्याल के रोल में दिखेंगे. राकेश बेदी सारा अर्जुन के पिता के रोल में हैं. वहीं फिल्म में सौम्या टंडन रहमान डकैत की पत्नी उलफ्त के रोल में हैं. अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में दिख सकते हैं. वो फिल्म के पहले पार्ट में थे. उस पार्ट में उनकी मौत हो गई थी. फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में हैं.
ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी धुरंधर 2?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 275 करोड़ के बजट में बनी है और खबरें हैं कि रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए 50 करोड़ फीस ली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी धुंआधार चल रही है. खबरें हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है. बता दें कि ये फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी और दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.
राम गोपाल वर्मा ने किया था रिव्यू
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने 17 मार्च को फिल्म देख ली. उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि इसके सामने अब तक की जितनी भी महान फिल्में बनी हैं वो टीवी शोज जैसी लगेंगी.